{"_id":"62337508d2e8a93fc1560e14","slug":"minister-order-to-purchase-transmarmer-shimla-city-news-sml402923081","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में जलसंकट पर मंत्री ने ली बैठक, ट्रांसफार्मर खरीदने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में जलसंकट पर मंत्री ने ली बैठक, ट्रांसफार्मर खरीदने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री ने अफसरों के साथ की बैठक
गुम्मा में ट्रांसफार्मर जलने से बाधित हैं सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गुम्मा पेयजल परियोजना के ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते राजधानी में चल रही पानी की राशनिंग पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को प्रदेश सचिवालय में पेयजल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
कंपनी से पूछा कि शहर में नियमित सप्लाई क्यों नहीं दे पा रहे हैं? कंपनी ने कहा कि बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसे ठीक करने के लिए सुंदरनगर भेजा है। ऐसे में अब एक ही ट्रांसफार्मर के सहारे पंपिंग चल रही है। बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक होने में करीब दस दिन लग सकते हैं। तब तक शहर में एक दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। मंत्री ने पूछा कि इतनी महत्वपूर्ण परियोजना में एक अन्य ट्रांसफार्मर बैकअप के तौर पर क्यों नहीं रखा है। कंपनी को बिजली बोर्ड के साथ मिलकर इस पर प्लान बनाने को कहा।
मंत्री ने कहा कि यहां एक अन्य ट्रांसफार्मर रखा जाए और खराबी आने पर इसका इस्तेमाल हो। कंपनी के अनुसार नए ट्रांसफार्मर की लागत 60 से 80 लाख रुपये है। मंत्री ने निर्देश दिए कि कंपनी यह राशि बिजली बोर्ड को दे ताकि नया ट्रांसफार्मर लिया जा सके। कंपनी ने रिपोर्ट दी कि बाकी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाई जा रही है। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में पर्याप्त पानी मिल रहा है। मंत्री ने निर्देश दिए कि लोगों को गर्मियों में पानी का संकट न रहे, इसके लिए अभी से प्लान तैयार किया जाए। मंत्री ने पानी का कनेक्शन लेने की प्रक्रिया सरल करने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गिरि में गाद हटाने के लिए ट्यूब सेटलर का काम जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
होली पर रहेगी पानी की किल्लत, सिर्फ यहां आएगा पानी
शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आएगा। संजौली, सेंट्रल जोन, न्यू शिमला जोन में कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। यहां वीरवार को सप्लाई दी गई है। हालांकि, ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। कंगनाधार, बीसीएस, एसडीए कालोनी विकासनगर, कसुम्पटी बाजार, कनलोग, निगम विहार, बीसीएस, मजीठा हाउस, छोटा शिमला, मल्याणा, शनान, नवबहार, बाथवेल, हिमगिरि, मशोबरा, भराड़ी, कैलस्टन, कुफ्टाधार, केल्टी, लक्कड़ बाजार, भज्जी हाउस, रिचमाउंट, जाखू, चौड़ा मैदान, गवाही, डोगरा लॉज, कैथू, टुटू, कानमादेवी, अपर चक्कर, घोड़ाचौकी, समरहिल, टूटीकंडी, रामबाजार, दाड़नी बगीचा, सब्जी मंडी, पीएनटी कालोनी, रुल्दूभट्ठा क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी। बाकी इलाकों में शनिवार को ही सप्लाई मिलेगी।