फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Mahendra Singh Thakur statement regarding Indecent comments on teachers

शिक्षकों के दबाव के आगे झुके मंत्री महेंद्र ठाकुर, वापस लिया बयान

Tue, 06 Jul 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

गौर हो कि कुल्लू के बंजार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जनसभा में कोरोना काल में सेवाएं देने वाले शिक्षकों की खिल्ली उड़ाई थी। 

विज्ञापन
Minister Mahendra Singh Thakur statement regarding Indecent comments on teachers
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिक्षकों के दबाव कि आगे झुककर अपना बयान वापस ले लिया। मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने तो मजाक में कहा था। किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था। उन्होंने शिक्षकों को देश और समाज की रीढ़ बताते हुए शिक्षक हक में किए कार्य भी गिनाए। महेंद्र सिंह ने कहा कि पैट, पैरा और पीटीए शिक्षकों के लिए उन्होंने कैबिनेट में जोरदार तरीके से वकालत की। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं।

विज्ञापन


बयान को अन्यथा न लिया जाए। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों का अपना समझते हैं और मजाक भी अपनों से ही होता है।
गौर हो कि कुल्लू के बंजार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जनसभा में कोरोना काल में सेवाएं देने वाले शिक्षकों की खिल्ली उड़ाई थी। मंत्री ने कहा था कोरोनाकाल में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने काम किया। मास्टरों ने ज्यादा मजे किए। फिर फ्रंटलाइन वर्कर बन गए कि उनको सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए। पता नहीं उन्होंने क्या काम किया यह तो ईश्वर ही जानता है। मंत्री का इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान तय करेगा मंडी सीट से प्रत्याशी
 जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कौन होगा। यह कोई पर्यवेक्षक तय नहीं करता। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण समूचे विश्व में महंगाई हुई है। प्रदेश के बागवानों के लिए कार्टन कम से कम दाम पर उपलब्ध कराने का सरकार ने प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। मंडी संसदीय सहित फतेहपुर और कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चुनावी मात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed