फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Mahendra's daughter Madhu sat on dharna due to non-payment of work to her husband

मंडी: पति को काम का भुगतान नहीं होने से धरने पर बैठीं मंत्री महेंद्र की बेटी मधु

Fri, 01 Oct 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 09:15 PM IST
सार

रोष जताते हुए मंत्री की बेटी मधु भंडारी ने बताया कि उनके पति संजीव भंडारी ने धर्मपुर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल धर्मपुर में करीब 11 करोड़ की सड़कों के कार्य किए हैं, लेकिन उनकी अदायगी नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
Minister Mahendra's daughter Madhu sat on dharna due to non-payment of work to her husband
धरने पर बैठीं मंत्री महेंद्र की बेटी मधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठेकेदार पति के करीब 11 करोड़ के कार्यों की अदायगी न होने का आरोप लगाते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। सुबह दस से लेकर शाम करीब छह बजे तक वह चादर बिछाकर कार्यालय के मुख्य द्वार के नीचे बैठी रहीं। रोष जताते हुए मंत्री की बेटी मधु भंडारी ने बताया कि उनके पति संजीव भंडारी ने धर्मपुर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल धर्मपुर में करीब 11 करोड़ की सड़कों के कार्य किए हैं, लेकिन उनकी अदायगी नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन


राख-ब्रेहल-सधोटी सड़क 1.70 करोड का, छेज- गवाला सड़क के 1.56 करोड़, प्रौन- रांगड़ सड़क के 4. 80 करोड़, ऊभक-बनेरड़ी-कांडापतन सड़क के 2.50 करोड़ के कार्य पूर्ण कर चुके हैं, जिसकी अदायगी सालों साल बीतने के बाद अभी तक नहीं हो पा रही है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर को कई बार लिखित और मौखिक रूप से निवेदन किया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे तंग आकर मजबूरन लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने धरने के दौरान चेताया कि अगर मेरे परिवार या मुझे कुछ हो जाता है तो उसके लिए लोक निर्माण विभाग जिम्मेवार होगा। कुछ समय पहले संजीव भंडारी भी अपने बिलों की अदायगी बारे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल धर्मपुर के कार्यालय पर के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन पर बैठे थे। लोनिवि मंडल  के अधिशाषी अभियंता ई. जयपाल नायक ने कि विभाग सभी को रूटीन में बिलो की अदायगी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed