फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister listens problems

मंडयालू-मटेन सड़क के लिए करेंगे बजट का प्रावधान : विक्रमादित्य

Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
minister listens problems
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्ष
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 17 का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मंडयालू में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। विक्रमादित्य सिंह ने 17 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। उन्होंने नवगठित मंडयालू पंचायत के लिए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि पंचायत घर ही एक ऐसा केंद्र होता है जहां से विकास योजनाओं की रुपरेखा तैयार होती है, योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है। पंचायतों को नए भवन मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों को तो सुविधा तो मिलती ही है, क्षेत्र के लोगों को बैठने और अपनी बात रखने का पर्याप्त मंच भी मिलता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सभी पंचायतों का समान विकास सुनिश्चित किया गया है। पंचायतों के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया जारी है। पुराने पंचायत भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और जहां-जहां नए पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं, उन्हें एकमुश्त राशि स्वीकृत करके एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बसंतपुर पंचायत से अलग नवगठित ग्राम पंचायत मंडयालू में भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने पंचायत के लोगों से पंचायत भवन निर्माण के लिए जमीन तलाशने का आग्रह किया जिससे भवन निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि बडमैन से बसंतपुर संपर्क मार्ग का कार्य पूरा कर सुविधा दी गई है। इस पर 6.84 लाख खर्च किए गए हैं। बरसात के कारण यह सड़क खराब हुई थी जिसे दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। बसंतपुर के मडूखर में पॉलीटेक्निकल कॉलेज का एक भवन निर्मित किया जा रहा है। इस पर 50.5 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सुन्नी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास एक बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जारी है। इस पर 2.35 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान बसंतपुर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मंडयालू से मटेन संपर्क सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा और ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करके बिजली की समस्या का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडयालू के लिए बनी सिंचाई योजना के संवर्धन के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत समिति बसंतपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कमल प्रकाश, शिमला-किन्नौर मार्केटिंग बोर्ड के निदेशक प्रदीप वर्मा, पूर्व कांग्रेस मंडलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक ट्रेजरी हीरामणि, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुन्नी प्रदीप शर्मा, आशा कंवर, शकुंतला देवी, मीना वर्मा, ज्योति, तुलाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed