Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister laid foundation stone of road

Shimla News: मंत्री ने बणी-परोला सड़क का किया शिलान्यास

Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
minister laid foundation stone of road
कुसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान सुनीं लोगों की समस्या, विकास कार्यों के किए उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कुसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बुधवार को बणी पंचायत के तहत बणी-परोला सड़क का शिलान्यास किया। इसके लिए 20 लाख का बजट जारी किया गया है। इस सड़क की कुल लंबाई 740 मीटर है। इस अवसर पर मंत्री ने बणी, शलोघाट, मखड़ोल और बखेलटी में जनसमस्याएं सुनीं। मखड़ोल में नए पंचायतघर का लोकार्पण किया। यहां एक करोड़ 14 लाख से दो मंजिला भवन बनाया गया है। मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी किए। मंत्री ने फागू में मंदिर परिसर के लिए जाने वाले मार्ग को पक्का करवाने की घोषणा की। उन्होंने फागू क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित करने के लिए जल शक्ति विभाग को आदेश दिए। उन्होंने परोला महिला मंडल को 25 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 28 सड़कों को एफआरए के तहत मंजूरी मिल चुकी है। अभी तक लोक निर्माण विभाग को करीब साढ़े चार करोड़ का बजट जारी हो चुका है।
शलोघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि थरमटी से थाना जुब्बड़ मार्ग के लिए डीपीआर बना दी गई है। इस सड़क के लिए अनुमानित लागत 5 करोड़ 64 लाख रुपये है। यह सड़क साढ़े तीन किलोमीटर लंबी होगी। एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों के लिए शीघ्र रोड को पास कर दिया जाए। नाबार्ड के तहत इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी गांव में बिजली के ट्रांसफर को अपग्रेड कर दिया जाएगा ताकि बार-बार विद्युत आपूर्ति की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि कालेश्वर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का एस्टीमेट तुरंत तैयार करें, उसके बाद बजट जारी किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने स्थानीय महिला मंडल को 25 हजार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, एसडीओ लोक निर्माण विभाग पंकज शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, प्रधान सीमा वर्मा, उप प्रधान केदार, प्रधान दिनेश जागटा प्रधान उमा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, शीनम कटारिया, विशाखा मोदी, अंकुश वर्मा, बीडीसी बलविंदर बल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed