{"_id":"280d3c5ba6416d875c8a12474bfcaeb2","slug":"minister-for-not-providing-officials-summoned-by-holding-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की दिहाड़ी न देने पर अधिकारी तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की दिहाड़ी न देने पर अधिकारी तलब
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर की 29 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कामगारों को समय पर दिहाड़ी नहीं देने के मामले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों से इसके कारण जानेंगे। इस बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल शर्मा ने सख्त रवैया अपनाते हुए पहले ही दो टूक कहा है कि इस लेटलतीफी को जिम्मेवार अधिकारियों और कर्मचारियों से रिकवरी भी की जा सकती है।
कामगारों को देय दिहाड़ी के साथ मुआवजा भी दिया जाएगा। सभी कामगारों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में क्लेम करना होगा। 29 ग्राम पंचायतों में पिछले वित्त वर्ष की यूपीए सरकार के समय की ही जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की 2478 कामगारों की दिहाड़ी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मनरेगा एक्ट में इसे 15 दिन के भीतर देने का प्रावधान है। यह जानकारी आरटीआई से सामने आई। इसे ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से छापा गया। आज सचिवालय में जानेंगे कारण, निदेशक को भी बुलाया है।