{"_id":"5e946c9f8ebc3e72bf408b8a","slug":"mill-owner-stole-cheap-ration-department-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल मालिक ने डकारा सस्ते राशन का आटा, विभाग ने लौटाई खेप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल मालिक ने डकारा सस्ते राशन का आटा, विभाग ने लौटाई खेप, जांच शुरू
Tue, 14 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के लिए मंडी जिले के सरकाघाट की आटा मिल से भेजी गई खेप में बड़ा गड़बड़झाला पकड़ा गया है। सस्ते राशन की दुकानों के लिए 120 क्विंटल आटा सप्लाई भेजी गई थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान हर बोरी में आटा का वजन कम पाया गया है। गड़बड़झाला सामने आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पूरी खेप को ट्रक सहित वापस भेज दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर मिल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। जांच के बाद मिल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विभागीय निरीक्षक विनोद कपिल ने बताया कि लॉकडाउन पीरियड के तहत इन दिनों राज्य सरकार ने लोगों को राशन मुहैया करवाने के लिए प्रदेश भर की अलग-अलग आटा मिलों को जिम्मेदारी दी है। घुमारवीं में उचित मूल्य की दुकानों में आटा सप्लाई की जिम्मेदारी मंडी जिले के सरकाघाट के मिल मालिक को दी गई थी। वहां से 120 क्विंटल आटा घुमारवीं भेजा गया लेकिन निरीक्षण के दौरान हर बोरी में आटा का वजन कम पाया गया है।
विज्ञापन