फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Milkfed will set up stalls for sweets starting November 3rd for Diwali.

Shimla News: दिवाली पर 3 नवंबर से मिठाइयों के स्टॉल लगाएगा मिल्कफेड

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Milkfed will set up stalls for sweets starting November 3rd for Diwali.
जिले में लगाए जाएंगे मिठाई के पांच स्टॉल
विज्ञापन

250 क्विंटल कम मिठाइयां बनाएगा विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) की ओर से दिवाली पर शिमला में 3 नवंबर से मिठाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे। विभाग इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 250 क्विंटल कम मिठाइयां तैयार करवा रहा है। पिछले वर्ष 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की गई थीं, वहीं इस वर्ष 250 क्विंटल मिठाइयां ही बनाई जा रही हैं।

मिल्कफेड के स्टॉल टुटू, पुराना बस अड्डा, सचिवालय, जिला अदालत परिसर चक्कर और संजौली में लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर डोडा बर्फी, माह दाल पिन्नी, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, नारियल बर्फी, भुना चना बर्फी, पहाड़ी बर्फी, चोको चिप बर्फी, पंजीरी, काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, रसगुल्ले और गुलाब जामुन बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, मधुमेह के मरीजों के लिए शुगर-फ्री मिठाइयों की भी व्यवस्था की है। इस श्रेणी में मिल्क केक, नारियल बर्फी और पहाड़ी बर्फी उपलब्ध रहेंगी। मिल्कफेड के विपणन प्रबंधक संदीप ठाकुर ने बताया कि इस बार सचिवालय में केवल एक स्टॉल लगाया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते वर्षाशालिका के पास स्टॉल लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष चंडीगढ़ की एक निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रही हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिल्कफेड की तीन टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई हैं। मिठाइयां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी मिल्कफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। टीमों की निगरानी में ही मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, ताकि गुणवत्ता बनाए रखी जा सके और मिलावट की आशंका को कम किया जा सके। उत्पादन प्रक्रिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article