फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meritorious students honored at the annual function of DAV School Tutu

Shimla News: डीएवी स्कूल टुटू के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at the annual function of DAV School Tutu
कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने वितरित किए पुरस्कार
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बटोरी वाहवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन और विद्यार्थियों के मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इनमें वैदिक नृत्य नाटिका चरैवेति, अंग्रेजी गीत और हिमाचली नाटी जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सिद्ध किया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। बीते वर्ष स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 150 छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि आशीष कोहली ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। डीएवी शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह ने भी समारोह में विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के छात्र और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article