फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   merathon by advocates

Shimla News: अधिवक्ताओं ने दौड़ लगाकर चिट्टे के खिलाफ दिया संदेश

Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
merathon by advocates
जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला बार एसोसिएशन ने कानूनी जागरूकता एवं चिट्टे के खिलाफ दौड़ नारे के साथ अधिवक्ता मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें 80 महिला और पुरुष अधिवक्ताओं ने भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और नशे के खिलाफ संदेश देना था। मैराथन में पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर की दो दौड़ें आयोजित की गईं। पांच किलोमीटर की दौड़ में 60 अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया, जबकि 20 अधिवक्ताओं ने दस किलोमीटर की दौड़ पूरी की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला संदीप सिहाग भी उपस्थित रहे।

शिमला बार एसोसिएशन के प्रधान बुनेश पाल ने देवेंद्र शर्मा और संदीप सिहाग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता और हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अजय कोचर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। दौड़ में भाग लेने वाले प्रमुख अधिवक्ताओं में अजय कोचर, भूप सिंह ठाकुर, संदीप दत्ता, एसएस रोच, राजीव सरकेक, हितेंद्र ठाकुर, जयदेव सिंह गर्ग, निरंजन वर्मा, विनीत चौहान, हिमांशु पंवार, राजीव राय, मीरा ठाकुर और अन्य शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed