मनोदर्पण कार्यक्रम से मजबूत होगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, विशेष टीमें गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और ऑनलाइन पढ़ाई के चलते तनाव का सामना कर रहे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए मनोदर्पण कार्यक्रम शुरू किया है। हिमाचल सरकार ने भी इस कार्यक्रम को पूरी मजबूती से चलाने को कमर कस ली है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से इस कार्यक्रम की प्रदेश में मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8448440632 भी जारी किया गया। इस नंबर पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे काउंसलिंग की जाएगी। अभिभावकों को भी तनाव से दूर रखने के इस हेल्पलाइन नंबर पर टिप्स दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को घरों के अंदर ही रहना पड़ रहा है।
पढ़ाई-लिखाई में भी बदलाव आया है। बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन से पढ़ाई करने को कहा गया है। इससे बच्चे अकेलापन महसूस कर रहे हैं। बच्चों में चिंता, तनाव और निराशा की भावना आ रही है। ऐसे में बच्चों का मानसिक संतुलन बनाए रखने और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न पड़े। इसके लिए केंद्र सरकार ने मनोदर्पण कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत विशेष टीमें गठित की गई हैं। कमेटियों में मनोचिकित्सक और काउंसलर शामिल किए गए हैं, जो घर बैठे बच्चों और अभिभावकों को परामर्श देंगे। मनोदर्पण कार्यक्रम बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों तीनों के लिए है। इसके लिए एक वेबपेज भी बनाया गया है।