फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mein bhi chowkidar hoarding removed from in front of congress office in himachal pradesh

कांग्रेस दफ्तर के सामने लगा मैं भी चौकीदार का होर्डिंग हटाया

Sat, 30 Mar 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Mar 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
mein bhi chowkidar hoarding removed from in front of congress office in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के सामने लगाया मैं भी चौकीदार का होर्डिंग हटा दिया गया है। बीते दिन यह होर्डिंग लगाया गया था। शुक्रवार तड़के ही इसे हटा दिया गया। कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने लगाया गया होर्डिंग कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिढ़ा रहा था। कांग्रेस की शिकायत के बाद इसे हटाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति करती है। भाजपा ने यह सब चिढ़ाने के लिए किया है। जिस तरह बिना मंजूरी शिमला में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, इससे यह मालूम हो रहा है कि हिमाचल के अन्य शहरों में भी भाजपा बिना अनुमति के होर्डिंग लगा सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

चर्चा का विषय बना हुआ था होर्डिंग

mein bhi chowkidar hoarding removed from in front of congress office in himachal pradesh

कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाया यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ था। यह स्थान ऐसा है, जहां पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही करने वालों की नजरें इस पर पड़ती थीं।  

प्रत्याशी के खर्चे में जुड़ता है होर्डिंग का खर्च
होर्डिंग का खर्च प्रत्याशी के खर्च में जुड़ता है। ऐसे में कांग्रेस की नजरें हैं कि हिमाचल में कहां-कहां ऐसे होर्डिंग्स लगाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारी इसका रिकॉर्ड एकत्र करने में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed