फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting of the newly elected bjp himachal state executive

वीरभद्र सिंह के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ेगी भाजपा

Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
meeting of the newly elected bjp himachal state executive
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मंत्रिमंडल सदस्यों का मुद्दा छाया रहा। वीरभद्र सिंह को सत्ता से बाहर करने के लिए मंडल, बूथ स्तर पर जन आंदोलन करने का फैसला लिया। निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री अगर स्वयं त्यागपत्र नहीं देंगे तो उन्हें बर्खास्त किए जाने का मामला राज्यपाल से उठाया जाएगा।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि वर्ष 2016 प्रदेश के राजनीतिक इतिहास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहने वाला है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बूथ स्तर के हर कार्यकर्ता को पार्टी के कार्य में लगाएं। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की पं. दीनदयाल किसान-
विज्ञापन


बागवान समृद्धि योजना, अटल स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य बीमा योजना, अटल आवास योजना, बेटी है अनमोल, अटल स्कूल यूनिफार्म, कर्मचारियों को कई लाभ और सरकारी तथा गैर सरकारी क्षेत्र में लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजनाओंया तो बंद कर दिया गया या उनके नाम बदल कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वीरभद्र सिंह देश के संविधान और कानून से ऊपर नहीं है। तथ्य स्पष्ट हैं। इसलिए कानून के तहत सजा भी मिलेगी। आरोप लगाया कि कांग्रेस की स्थिति उस बरगद के पेड़ के समान है, जो अंदर से दीमक ने खोखला कर दिया है।

यह कभी भी गिर सकता है। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र ने जनहित के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इनका फायदा तभी लोगों को मिलेगा, जब उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।


सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र की जन कल्याणी नीतियों के बारे में बताया। बैठक में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के कार्यसमिति सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुआ। यह प्रस्ताव मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने प्रस्तुत किया। इसका अनुमोदन प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed