{"_id":"6517d4a50a82fdc67108881c","slug":"meditation-to-prisoners-in-police-thana-barmana-bilaspur-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: थाना प्रभारी की अनूठी पहल, थाने के अंदर कैदियों को कराई जा रही मेडिटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: थाना प्रभारी की अनूठी पहल, थाने के अंदर कैदियों को कराई जा रही मेडिटेशन
Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिटेशन करते कैदी।
- फोटो : संवाद
पुलिस थाना बरमाणा में थाना प्रभारी रूप सिंह कथानिया ने एक अनूठी पहल शुरू की है। थाने के अंदर कैदियों को मेडिटेशन करवाई जा रही है। यही नहीं थाना प्रभारी समय-समय पर कैदियों की काउंसलिंग भी करते हैं। थाने के अंदर हर दिन कैदियों की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ होती है।
विज्ञापन
करीब 25 मिनट कैदी जेल के अंदर बैठ कर मेडिटेशन करते हैं। थाना प्रभारी रूप सिंह कथानिया ने बताया कि कैदियों की जीवन शैली में सुधार के लिए इसकी शुरुआत की गई है। मेडिटेशन इन कैदियों की दिनचर्या का मुख्य हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन