Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medicines were being manufactured using chaff powder in Nalagarh himachal

बड़ा खुलासा: भूसे के पाउडर से बना रहे थे दवाएं, कच्चे माल के स्रोत की जांच शुरू, मामले में अब तक दो गिरफ्तारी

Sat, 21 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

जांच के दौरान कमरे से एंटीबायोटिक्स, न्यूरोलॉजिकल और एसिडिटी की तीन प्रकार की दवाएं बरामद हुई थीं। अब कमरे में कथित तौर पर भूसे के पाउडर से दवाएं तैयार करने के मामले में ड्रग विभाग ने कच्चे माल के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Medicines were being manufactured using chaff powder in Nalagarh himachal
नालागढ़ नकली दवा मामला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेड़ा बाईपास पर एक कमरे में कथित तौर पर भूसे के पाउडर से दवाएं तैयार करने के मामले में ड्रग विभाग ने कच्चे माल के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि दवाओं में इस्तेमाल होने वाला भूसे का पाउडर, लेबल और पैकिंग सामग्री कहां से मंगवाई जाती थी। जांच के दौरान कमरे से एंटीबायोटिक्स, न्यूरोलॉजिकल और एसिडिटी की तीन प्रकार की दवाएं बरामद हुई थीं। इनके पैकेट पर सिक्किम की एल्केम, गाजियाबाद की मेडविन और सिरमौर के बड़ा गांव स्थित केलटेक्स हेल्थकेयर कंपनी के नाम अंकित थे। आरोप है कि इनमें कथित तौर पर भूसे का पाउडर भरकर नामी कंपनियों के लेबल लगाए जा रहे थे, ताकि इन्हें असली दवाओं के रूप में बाजार में खपाया जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

पैकेटों की वास्तविकता का सत्यापन किया जा रहा
अब इन कंपनियों से संपर्क कर पैकेटों की वास्तविकता का सत्यापन किया जा रहा है, साथ ही बाहरी राज्यों में सप्लाई के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बीबीएन क्षेत्र के रिहायशी मकानों और छोटे कमरों में पनप रहा नकली दवाओं का यह अवैध कारोबार एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इससे पहले बद्दी के शीतलपुर में नामी ब्रांड के नाम पर कम कीमत में ऑर्डर लेकर अग्रिम भुगतान वसूलने का मामला सामने आया था। वर्ष 2022 में बद्दी के हनुमान मंदिर के पास बंद पड़े प्लांट से आगरा सप्लाई की जा रही नकली दवाओं के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्रदेश में अब तक नकली दवा निर्माण के 12 मामले पकड़े जा चुके हैं, जिनमें 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तीसरे आरोपी अभी पहुंच से दूर
राजपुरा मामले में ड्रग विभाग ने झारखंड निवासी मोनू कुमार और उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। दोनों आरोपियों को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके। फरार तीसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

92 इकाइयों के दवा बैच गुणवत्ता जांच में फेल
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की सितंबर की रिपोर्ट में देशभर के 330 दवा नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें हिमाचल प्रदेश की 92 इकाइयों के बैच भी शामिल बताए गए हैं। राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन ने संबंधित बैचों का इस्तेमाल रोकने और संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दवा खरीदते समय बरतें सावधानी
ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने आम लोगों से दवा खरीदते समय बैच नंबर, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दवाएं केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर से पक्के बिल के साथ ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध दवा या प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें और स्थानीय औषधि नियंत्रक या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed