फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medicinal Cordyceps mushroom of Himalaya grown in hot district in himachal, price in the market is five lakhs per kg

गर्म जिले में उगाया हिमालय का औषधीय मशरूम, बाजार में पांच लाख प्रति किलो है कीमत

Sat, 09 Jan 2021 01:48 PM IST
Krishan Singh सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Medicinal Cordyceps mushroom of Himalaya grown in hot district in himachal, price in the market is five lakhs per kg
बिलासपुर में उगाया औषधीय मशरूम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के कहलूर बायोसाइंसेज और रिसर्च सेंटर के दो डाक्टरों ने कॉर्डिसेप्स नामक एक विशेष प्रकार के मशरूम को उगाने की तकनीक विकसित की है। यह मशरूम  सबसे महंगे मशरूमों में से एक है। जिसकी कीमत बाजार में तीन से पांच लाख रुपये तक होती है। इस मशरूम की खासियत यह है कि यह विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों के साथ इसका उपयोग मेडिसिन बनाने के लिए भी होता है। इस मशरूम में एंटी कैंसर, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग, एंटी माइक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी डायबिटिक, एनर्जी और इम्युनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



अत्यधिक एंटीवायरल और इम्युनिटी बूस्टिंग गुण होने के कारण यह मशरूम वर्तमान कोरोना काल में लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। कॉर्डिसेप्स परजीवी मशरूम की एक प्रजाति है। यह लगभग 400 उप प्रजातियों में से एक हैं। कॉर्डिसेप्स की वाइल्ड वैरायटी कॉर्डिसेप्स सिनेसिस, यार्चा गुम्बा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। जिसे हिंदी में कीड़ा जड़ी कहा जाता है। यार्चा गुम्बा नेपाली नाम है जो समुद्र तल से 3800 मीटर ऊपर नेपाल, भूटान, चीन, तिब्बत  और हिमालय पर्वत पर पाया जाता है। भारत में ये केवल उत्तर भारत के पहाड़ों पर ही पाया जाता है जिसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहलूर बायोसाइंसेज एंड रिसर्च सेंटर लोगों को इसकी ट्रेनिंग देने और तकनीक साझा करने को तैयार हैं। डॉ. अमित और डॉ. विकेश इस मशरूम पर पिछले एक साल से काम कर रहे थे और उसके बाद इसे तैयार कर पाए हैं। यह मशरूम आद्र जलवायु और कम तापमान में पनपती हैं। इस मशरूम में  मेडिसिनल वेल्यू वाले  बहुत से बायो मेटाबॉलिट्स होते हैं। मशरूम का मूल्य इसके बायो एक्टिव कम्पोनेंट्स  के स्तर से निर्धारित होता है और इसमें पाए जाने वाले कॉर्डिसेप्सिन, पॉली सक्रीड और एडेनोसीन कई बीमारियों के उपचार में मदद करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मशरूम को लैब में उगा सकते हैं। यह हिमाचल के किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस मशरूम को मात्र एक कमरे में उगाकर साल भर में पांच से दस लाख तक की कमाई की जा सकती है  ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed