फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical college chamba worms found in food

छह हजार के बदले प्रशिक्षु डॉक्टरों के खाने में कीड़े, मरी मक्खियां

Mon, 23 Oct 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
medical college chamba worms found in food

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं के खाने में कीड़े और मरी हुई मक्खियां निकल रही हैं। हॉस्टल की मैस में यह खाना परोसा जा रहा है। मैस में एक प्रशिक्षु से हर माह 6000 रुपये डाइट के लिए जा रहे हैं, खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अब प्रशिक्षुओं ने इसे खाने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रशिक्षुओं के अभिभावकों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की है। अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रबंधन से मिला और इसकी शिकायत की है। अभिभावक एडवोकेट कुलदीप डोगरा, मीना, मनोज, वीसी शर्मा, त्रिलोक सिंह, अजय, कपिला सूद, मनु, सुनील, ऐ खुरान और एस. अग्रवाल ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


हॉस्टल में फर्नीचर का बुरा हाल है। खाने के नाम पर कीड़ों और मरी मक्खियों वाला खाना दिया जा रहा है। खाने के बदले एक प्रशिक्षु से 6000 रुपये प्रतिमाह लिए जा रहे हैं। जो खाना हॉस्टल में दिया जा रहा है। प्रशिक्षु उस खाने को खाने से मना कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि खाने की जांच के लिए गठित कमेटी भी नियमित रूप से बच्चों के खाने की जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कमेटी का सप्ताह में एक बार खाने की जांच करना अनिवार्य है। जो प्रशिक्षु खाने की गुणवत्ता की शिकायत कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की और से उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इसके चलते अभिभावकों ने खाने की शिकायत को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, राष्ट्रपति, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य निदेशालय को ज्ञापन भेजा है। 

छह माह की मैस फीस भरने का बना रहे दबाव 
मेडिकल कॉलेज की ओर से अभिभावकों पर हॉस्टल की छह माह की फीस 36000 रुपये एडवांस में भरने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ऑर्डर जारी किए हैं। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में एडवांस फीस नहीं ली गई है। चंबा में ही इस प्रकार से अभिभावकों और प्रशिक्षुओं पर दबाव बनाया जा रहा है। यह नियमों से परे है।  

कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे हैं 100 प्रशिक्षु
मेडिकल कॉलेज चंबा के पहले सत्र में एमबीबीएस के 100 प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षु चिकित्सकों को खराब खाना ही परोसा जा रहा है। जिसका इनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।  


कमेटी नियमित रूप से करती है जांच
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि हॉस्टल के खाने की जांच को लेकर एक टीम गठित की गई है। जोकि नियमित रूप से हॉस्टल के खाने की जांच करती है। उसके बाद भी खाने में कोई कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed