फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MCI denied to renew mbbs seats due to these drawbacks in IGMC

आईजीएमसी पर भारी पड़ीं ये 6 खामियां

Thu, 05 Jun 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jun 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
MCI denied to renew mbbs seats due to these drawbacks in IGMC

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने छह बिंदुओं पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की बढ़ी सीटों को रिन्यू करने से इनकार किया है। कॉलेज में एमबीबीएस का 100 सीटों का बैच चल रहा है।

विज्ञापन


चार साल पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद एमबीबीएस की 65 से 100 सीटें की गई। सीटें बढ़ने के बाद एमबीबीएस का यह पांचवां बैच चल रहा है। एमसीआई ने अपनी साइट पर आईजीएमसी में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को सार्वजनिक किया है। हालांकि राज्य सरकार अब तक यही ढोल पीट रही है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सबसे पहले तीन मई के अंक में एमबीबीएस की सीटों को रिन्यू न करने का खुलासा किया था। एमसीआई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आईजीएमसी में 65 से 100 की गई सीटों को रिन्यू न करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉलेज में 100 सीटों का पांचवां एमबीबीएस बैच चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगर एमसीआई की सिफारिश मंजूर कर दी तो अगले शैक्षणिक सत्र से 65 सीटों पर ही दाखिला होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने 11 और 12 अप्रैल को आईजीएमसी का निरीक्षण किया था।

इन पर उठाए सवाल
- 250 छात्रों की बैठने की क्षमता वाला लेक्चरर थियेटर नहीं है।
- साल 2012, 2013 और 2014 से सेंट्रल लाइब्रेरी अपडेट नहीं है।
- इंटर्न हास्टल में 28 छात्रों के रहने की सुविधा है जबकि जरूरत 100 की है।
- 12 आपरेशन थियेटर में 19 टेबल हैं जबकि हर ओटी में एक से अधिक टेबल की जरूरत है। इंफ्यूजन पंप और सिरिंज पंप की भी कमी है।
- एनाटॉमी महकमे में कूलिंग चैंबर की सुविधा नहीं है। एक डिमोनस्टेशन रूम पैथालॉजी के साथ शेयर किया जा रहा है।
- आरएचटीसी और यूएचसी में डीन के पास केवल टीचिंग और ट्रेनिंग कंट्रोल है जो नियमों को पूरा नहीं करता है।

क्या कहता है कालेज प्रबंधन
आईजीएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि उन्हें अभी लिखित में इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कुछ खामियां रह गई हैं तो उसे दूर किया जाएगा।


एमसीआई की शर्तों को करें पूरा : एससीए

आईजीएमसी केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष अभय मिन्हास ने कहा एमसीआई की शर्तों के मुताबिक कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसा न होने पर हमेशा सीटों को घटाने की सिफारिशें होती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed