फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC strat to allocate houe to poor family

एमसी को आया गरीबों का ख्याल पूछा, कितने लोगों को चाहिए घर

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MC strat to allocate houe to poor family
नगर निगम ने कृष्णानगर पार्षद से मांगी गरीब परिवारों की सूची, जल्द मिल सकते हैं घर
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से तय होगी प्राथमिकता
अशोक चौहान
शिमला। शहरी गरीब परिवारों के लिए बने आशियाने अपने कर्मचारियों को देने के मामले में सवालों के घेरे में आए नगर निगम प्रशासन को आखिरकार इन लोगों की याद आ ही गई। निगम प्रशासन ने पार्षद को पत्र लिखकर ऐसे परिवारों की सूची मांगी है जिन्हें मकान दिए जाने हैं।
निगम प्रशासन की ओर से 14 अक्तूबर को इस बारे में कृष्णानगर पार्षद बिट्टू कुमार पाना को पत्र भेजा है। पार्षद से ऐसे 32 परिवारों की सूची देने को कहा है जिन्हें मकान की सख्त जरूरत है। कुल 224 परिवारों की सूची में से किसे पहले मकान की जरूरत है, इसका चयन पार्षद को करने को कहा है। नगर निगम का दावा है कि लालपानी में करीब अन्य 32 आवास भी लगभग तैयार हो चुके हैं। ऐसे में इतने ही परिवारों की सूची मुहैया करवाई जाए जिन्हें घर की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

पार्षद बिट्टु कुमार ने कहा कि उनके पास बीते कई दिन से कुछ गरीब परिवार चक्कर काट रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। कहा कि एक दो दिन के भीतर यह सूची निगम प्रशासन को दे दी जाएगी ताकि दीवाली तक गरीब परिवारों को पक्के मकान मिल जाएं। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी भी यहां बने 16 अन्य आवासों में ही रहेंगे। इन्हें शिफ्ट नहीं किया जाएगा। लालपानी में राजीव आवास योजना के तहत अभी कुल 64 आवास बन रहे हैं जिनमें से 48 लगभग तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने बीते साल भी दी थी
सूची, तब नहीं मिले आवास
नगर निगम ने बीते साल भी पार्षद से ऐसे परिवारों की सूची मांगी थी। पार्षद ने 16 परिवारों के नाम भेजे थे लेकिन वेरिफिकेशन के बाद इसमें सिर्फ पांच परिवार ही पात्र पाए गए। बाकी परिवार ऐसे थे जो पहले इस योजना के लिए करवाए गए सर्वे में शामिल नहीं थे। ऐसे में इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि पांच परिवारों की सूची मिलने के बाद निगम ने इन्हें भी आवास नहीं दिए। इनकी जगह ये आवास अपने कर्मचारियों को अलाट कर दिए। अब सवाल उठे तो प्रशासन को गरीब परिवारों की भी याद आ गई।

पार्षद से मांगी है सूची : भारद्वाज
स्थानीय पार्षद से ऐसे परिवारों की सूची मांगी है जिन्हें मकान की सख्त जरूरत है। लालपानी में तैयार हो चुके आवासों में इन परिवारों को शिफ्ट किया जाएगा। पार्षद से सूची मिलते ही गरीब परिवारों की मदद की जाएगी।
अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed