फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla will start online work for people.

अरे वाह! अब घर बैठे ही पूरे होंगे आपके ये 10 काम

Wed, 17 Dec 2014 11:16 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
mc shimla will start online work for people.

शिमला शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब नगर निगम से जुड़ा हर छोटा-बड़ा काम आप घर बैठे भी कर सकेंगे। जरूरत होगी सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट कनेक्शन की। नगर निगम को आनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार से विभिन्न शाखाओं की डाटा एंट्री का काम शुरू हो जाएगा। निगम की विधि शाखा ने एग्रीमेंट को हरी झंडी दे दी है। इसी सप्ताह निगम प्रशासन ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट का टेंडर लेने वाली कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर लेगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए तैयार किए गए मसौदे के तहत 15 मिनट में पानी बिल और हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। आनलाइन ही बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट उपलब्ध होगा।

ये काम भी होंगे जल्द

mc shimla will start online work for people.

नगर निगम से जुड़ी शिकायतों का निवारण सात दिन के भीतर किया जाएगा। नक्शों की स्वीकृति सात से लेकर पंद्रह दिनों के भीतर दी जाएगी। कारोबारियों को नए फूड, पीएफए, नॉन पीएफए लाइसेंस सात दिनों के भीतर बनाकर दिए जाएंगे।

जबकि, उनका नवीनीकरण पंद्रह दिनों में होगा। आयुक्त पंकज राय ने कहा है कि प्रोजेक्ट शुरू होने से लोग लाभान्वित होंगे।

आनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें
नगर निगम शिमला में शिकायतों को भी आनलाइन दर्ज कराया जा सकेगा। इसके लिए शहर के लोगों को म्यूनिसिपल अकाउंट नंबर दिया जाएगा। उस नंबर से ही लोग अपने बिलों और टैक्स का भुगतान करेंगे।

जान सकेंगे कामकाज का स्टेटस

mc shimla will start online work for people.

योजना के चालू होने के बाद शहर के लोग नगर निगम से जुड़े अपने कामकाज का स्टेटस भी जांच सकेंगे। म्यूनिसिपल अकाउंट नंबर के जरिये उपभोक्ता इंटरनेट के माध्यम से फाइल कहां पेंडिंग है, क्या आब्जेक्शन लगा है सहित अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

11 करोड़ की राशि स्वीकृत
ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम को 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत निगम के मुख्य कार्यालय सहित वार्ड कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed