फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla will cut connection of defaulters

पानी के बिल न चुकाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर..

Wed, 20 Aug 2014 08:19 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
MC shimla will cut connection of defaulters

लंबे समय से पीने के पानी का बिल न चुकाने वाले करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है। नगर निगम की जल शाखा ने इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। 31 अगस्त तक बिल जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन


पहली सितंबर से नगर निगम पानी कनेक्शन काटने का काम शुरू कर देगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। शिमला में पीने के पानी का बिल अक्तूबर 2012 से फ्लैट कर दिया गया है। मीटर रीडिंग के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं को बिल नहीं भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को स्वयं नगर निगम दफ्तर आकर बिल लेने पड़ते हैं। लेकिन डेढ़ हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक नगर निगम को पानी बिल जमा नहीं कराए। नगर निगम भी अभी तक इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज करता आया है लेकिन अब निगम ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। वार्ड अनुसार नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी पर 168 करोड़ की देनदारी

MC shimla will cut connection of defaulters

नगर निगम प्रशासन ने आईपीएच की 168 करोड़ की देनदारी को माफ करने का प्रस्ताव तैयार किया है। वीरवार को होने वाली निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। कमेटी की स्वीकृति मिलने के बाद निगम सदन से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजेगा।

प्रस्ताव में 168 करोड़ के पानी बिल माफ करने के लिए कई तर्क दिए गए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि हजारों लीटर पानी रोजाना पेयजल योजनाओं से लिफ्ट होने के बाद लीक हो रहा है। इसका बिल भी आईपीएच महकमा निगम पर थोप रहा है।

आईपीएच के कई अफसर और कर्मियों को निगम तनख्वाह देता है। इसका कोई हिसाब नहीं है। राजधानी होने के नाते नगर निगम के कई सामाजिक कर्तव्य हैं। शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। जल संकट होने पर निगम के टैंकरों से शहर में सप्लाई होती है। बिल जारी करने से पूर्व आईपीएच को इन बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed