{"_id":"0e1d8080e3a9435ed343e9aa31435626","slug":"mc-shimla-will-constitute-greenforce-of-city-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों की ग्रीनफोर्स बनाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों की ग्रीनफोर्स बनाएगा नगर निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला शहर के स्कूली बच्चों की ग्रीन फोर्स बनाकर शहर को साफ सुथरा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। यह बात नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवर ने शनिवार को उनसे मिलने आए डीएवी न्यू शिमला के छात्रों के साथ ही मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों और यूरोपियन यूनियन परियोजना के निदेशक डा. डीपी सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ की बैठक के दौरान कहा कि स्कूल स्तर पर बनने वाली इस फोर्स के सदस्य छात्र अपने अपने क्षेत्र में कूड़े को सही ढंग से ठिकाने लगाने, अपने आस पास साफ सफाई रखने में सहयोग करने के लिए आम शहरी को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही वे राजधानी के पर्यावरण संरक्षण के कार्य में भी सहयोग करेंगे। इस दौरान डीएवी न्यू शिमला के छात्रों ने अपने क्षेत्र में कू ड़ा खुले में फें के जाने से फैल रही गंदगी जैसी समस्याओं को भी डिप्टी मेयर के समक्ष रखा।
विज्ञापन
उनसे मिलने आए स्कूली छात्रों में अंबिका, सर्वेश, श्रीयांशु, समर्थ, रित्विक और सूर्या नेगी शामिल थे। डिप्टी मेयर ने न्यू शिमला क्षेत्र की इस समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।