{"_id":"231624431477d94c46aaaabadc13e000","slug":"mc-shimla-ultimatum-to-saheb-society-employees-for-garbage-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने सैहब सोसाइटी के कर्मियों को दिया आखिरी अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने सैहब सोसाइटी के कर्मियों को दिया आखिरी अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर गए सैहब सोसाइटी के कर्मियों को नगर निगम प्रबंधन ने आखिरी अल्टीमेटम जारी कर दिया है। उन्हें मंगलवार सुबह तक ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नए लोगों की तैनाती कर दी जाएगी। निगम ने हड़ताल पर गए करीब 383 कर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। अनिवार्य सेवाएं अधिनियम 1972 के तहत निगम ने यह नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
जुलाई माह में सैहब सोसाइटी के कर्मियों की हड़ताल के बाद प्रदेश सरकार ने शहर की सफाई व्यवस्था को अनिवार्य सेवाएं अधिनियम के तहत लाने की अधिसूचना जारी की थी। उधर, नगर निगम प्रशासन ने बुधवार से शहर में पुन: डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू कर देने का दावा किया है।
विज्ञापन
उधर, सैहब सोसायटी वर्करों की हड़ताल के चलते राजधानी शिमला में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना हांफने के कारण लोगों के घरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। मजबूर लोगों को कूड़ा यहां-वहां ठिकाने लगाना पड़ रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनम नेगी का कहना कि हड़ताल पर गए सैहब सोसाइटी के कर्मियों को नोटिस जारी कर मंगलवार सुबह तक नौकरी पर लौटने के लिए कहा गया है। यदि कर्मी काम पर नहीं लौटते तो नए लोगों को भर्ती कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
रविवार को 50 लोगों ने किया नौकरी के लिए अप्लाई- रविवार को शहर के करीब 50 लोगों ने सैहब सोसाइटी के तहत काम करने के लिए नगर निगम को आवेदन पत्र दिए हैं। सोमवार को भी आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। यदि हड़ताल पर गए कर्मचारी मंगलवार सुबह काम पर नहीं लौटते तो आवेदन करने वाले लोगों को तैनाती दे दी जाएगी।
हड़ताल के बावजूद 147 कर्मियों के जिम्मे सफाई व्यवस्था- सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद 147 सफाई कर्मियों ने शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रखी है। 87 स्ट्रीट स्वीपर, 35 गारबेज कलेक्टर, 13 सुपरवाइजर, 10 ड्राइवर और दो समन्वयक हड़ताल के बावजूद सेवाएं दे रहे हैं।
निगम की अपील, सड़क तक कूड़ा पहुंचा दें लोग- नगर निगम प्रशासन ने शहर के लोगों से हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनम नेगी ने कहा है कि नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पूरे शहर में घूम रही हैं। लोगों से अपील है कि वह अपना कूड़ा सड़क तक पहुंचा दें। डंपर या गारबेज कलेक्शन प्वाइंट से निगम की गाड़ियां कूड़ा उठा लेंगी।
कर्मचारी बोले, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल- सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन रविवार को भी जारी रही। सैहब सोसायटी के वर्करों ने रविवार को सब्जी मंडी मैदान में प्रदर्शन किया। सैहब सोसायटी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चार दिन बाद भी निगम के अधिकारियों ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया है।
यूनियन के मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा ने बताया कि हड़ताल पर गए कर्मियों को नौकरी से निकालने की धमकियां दी जा रही है। यूनियन निगम अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में जाएगी। मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें नगर निगम से ट्रांसफर करने की मांग की जाएगी। जब तक नगर निगम यूनियन की सभी मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।