वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, बचेंगे पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यावसायिक पार्किंगों में छोटी गाड़ी को दो घंटे तक पार्क करने पर 15 रुपये, बड़ी गाड़ी के 20 रुपये देने होंगे। आवासीय क्षेत्रों की पार्किंगों में दो घंटे के छोटी गाड़ी से 10 रुपये और बड़ी गाड़ी के 15 रुपये फीस लगेगी।
व्यावसायिक पार्किंगों में छोटी गाड़ी के चार घंटे के 30 रुपये और बड़ी गाड़ी के 40 रुपये देने होंगे। आवासीय क्षेत्रों में दो घंटे पार्किंग की छोटी गाड़ी से 15, बड़ी गाड़ी के 20 रुपये लिए जाएंगे।
व्यावसायिक पार्किंगों में छह घंटे के छोटी गाड़ी के 50, बड़ी के 60 रुपये, 12 घंटे पर 100 और 120 रुपये, 24 घंटे के 170 और 200 रुपये फीस देनी होगी।
आवासीय पार्किंग में छह घंटे के 20 रुपये
आवासीय पार्किंगों में छह घंटे तक पार्किंग के लिए छोटी गाड़ी को 20 रुपये, बड़ी गाड़ी को 25 रुपये, 12 घंटे तक छोटी गाड़ी को 25 रुपये, बड़ी गाड़ी को 30 रुपये और 24 घंटे पार्किंग के लिए छोटी गाड़ी को 30 रुपये और बड़ी गाड़ी को 35 रुपये फीस देनी होगी।
आवासीय क्षेत्रों में छोटी गाड़ी की मासिक पार्किंग फीस 600 रुपये और बड़ी गाड़ी की मासिक फीस 800 रुपये रहेगी। पार्किंग दरों में सेवाकर शामिल है।
500 रुपये घटी पार्किंग फीस
नगर निगम की पार्किंगों में वाहन खड़े करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को नगर निगम सदन ने पार्किंगों की मासिक दरों को 500 रुपये घटा दिया।
छोटी गाड़ियों की पार्किंग के लिए वाहन चालकों को अब 2500 रुपये की जगह दो हजार रुपये चुकाने होंगे जबकि बड़ी गाड़ियों की पार्किंग के लिए 3000 की जगह 2500 रुपये देने होंगे।
निगम की व्यवसायिक पार्किंगों में घटाई गई दरें 12 मार्च के बाद लागू होंगी। 12 मार्च को नगर निगम पार्किंगों को एक साल के लिए ठेके पर देगा।
उपमहापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाहन मालिकों को एक और सुविधा देते हुए नगर निगम ने दो और चार घंटे पार्किंग की दो नई श्रेणियां भी बना दी हैं।