{"_id":"93fdaf62d520ec536b91c14477aba1a2","slug":"mc-shimla-issue-water-bills-with-arrear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की मनमानी, थमा दिए भारी भरकम पानी के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की मनमानी, थमा दिए भारी भरकम पानी के बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बिल जारी किए बिना ही नगर निगम ने शहर के 30 हजार उपभोक्ताओं पर बतौर सरचार्ज साढ़े 22 लाख रुपये का बोझ थोप दिया। निर्धारित समय पर पानी का बिल जमा न करने की स्थिति में नगर निगम उपभोक्ताओं पर सरचार्ज लगाता है लेकिन इस बार नगर निगम ने अप्रैल और मई माह का बिल जारी किए बना ही अक्तूबर में जारी बिलों पर सरचार्ज जोड़ रखा है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से जारी किए जा रहे पानी के बिलों में एरियर के तौर पर 825 रुपये जोड़े गए हैं। यह एरियर अप्रैल और मई के पानी के बिल के रूप में जोड़ा गया है। ऐसे उपभोक्ता जो अप्रैल और मई के बिल का पहले ही भुगतान कर चुके हैं उनके बिलों में भी 825 रुपये एरियर जोड़ा गया है। शनिवार को नगर निगम की जन शाखा में दर्जनों लोग अपने पानी के बिल लेकर पहुंचे और कर्मचारियों से मनमाने एरियर का कारण पूछा।
विज्ञापन
आवासीय जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद ने बताया कि नगर निगम लोगों का शोषण करने पर तुला हुआ है। मीटर रीडिंग पर बिल जारी न कर न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। ऐसे लोग जो शिमला में दो से चार महीने ही रहते हैं उन्हें भी भारी भरकम बिल जारी किए गए हैं। हाउस टैक्स के मामले में भी छोटे फ्लैट और कोठियों पर एक ही नियम लागू किया जा रहा है। नगर निगम की गलती के कारण शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग नगर निगम से पानी के रिवाइज्ड बिल जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
यहां समझें, कैसे हो रहा खेल
अप्रैल और मई का औसत बिल - 500
सीवरेज सेस - 250
कुल - 750
एमसी वसूल रहा एरियर - 825
अवैध वसूली - 75 रुपये प्रति बिल
बिल में एडजस्ट कराएंगे पैसा : राय
एरियर के तौर पर लोगों से लिया गया अतिरिक्त पैसा अगले बिलों में ऐडजस्ट किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। -पंकज राय आयुक्त, नगर निगम