फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

पानी का बिल न चुकाने वाले होटलों के कनेक्शन काटे, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Sat, 02 Jun 2018 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 02 Jun 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने हिम्मत दिखाकर शहर के 31 होटलों के पानी के कनेक्शन काटने का सिलसिला शुरू कर दिया। सालों से पानी का बिल न चुकाने वाले होटलों पर कार्रवाई होने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक 15 होटलों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। कोर्ट ने पानी का बिल न चुकाने वाले इन होटलों के पानी के कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सालों से शहर के दर्जनों होटलों पर मेहरबानी दिखा रहे नगर निगम को आखिरकार इनके खिलाफ कार्रवाई करनी ही पड़ी। शनिवार को सेंट्रल जोन और लक्कड़ बाजार एरिया में 11 होटलों के कनेकशन कटने से हड़कंप मच गया। इसी तरह छोटा शिमला में भी कई होटलों के कनेक्शन काटे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर 20 से अधिक होटलों के कनेक्शन काट दिए

mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

कोर्ट के आदेशों के बाद निगम आयुक्त रोहित जमवाल ने शुक्रवार दोपहर निगम अधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक सभी डिफाल्टर होटलों के कनेक्शन कट जाने चाहिए।

र्डर मिलते ही निगम की टीम फील्ड में पहुंची और एक-एक कर 20 से अधिक होटलों के कनेक्शन काट दिए। निगम आयुक्त ने होटलों पर कार्रवाई का जिम्मा अधिशासी अभियंता (सीवरेज) गोपाल कृष्ण को सौंपा है। उन्हें शनिवार दोपहर तक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

नोटिस के बावजूद नहीं भरा बिल

mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

नगर निगम को इन होटलों से पानी बिल के करीब 26 लाख रुपये वसूलने हैं। नोटिस जारी होने के बावजूद ये होटल बिल नहीं दे रहे थे। निगम की सूची में कुल 72 होटल ऐसे हैं जिन्होंने सालों से पानी का बिल नहीं भरा।

ये राशि 58 लाख रुपये बनती है। नोटिस के बाद कई होटलमालिक किस्तों में बिल देने को तैयार हो गए जबकि ये 31 होटलमालिक बिल भरने नहीं आए। अब इनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

नगर निगम सालों तक सिर्फ नोटिस देने की प्रक्रिया ही पूरी करता रहा। होटलों को बिल न भरने के बावजूद जमकर पानी दिया जाता रहा। अब इन होटलों को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। साथ ही सारा बिल ब्याज समेत चुकाना होगा।

इन होटलों के कनेक्शन काटने के जारी हुए हैं आदेश

mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

नगर निगम ने होटल मेहमान, शारवा, रॉक्सी वेयर, ध्रुव रिजॉर्ट, होटल मार्स, ब्रिटिश रिजॉर्ट, होटल कैपिटल, होटल लॉर्ड ग्रे, होटल वैली व्यू, होटल प्रकाश, होटल ईस्ट वेरन, होटल शालीमार, होटल ब्रिज व्यू टू, होटल ईव, वुडविला, अकांत, होटल हिमाचल

होलीडे कुफरी, गेस्ट हाउस, इंद्रप्रस्त होटल के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन्होंने साल 2014 से लेकर बिल नहीं भरा है। कई होटल ऐसे हैं जिनके तीन से चार पानी के कनेक्शन भी हैं।

निगम की टीम शुक्रवार को कनेक्शन काटने क्या पहुंची, कई होटल एकाएक बिल भरने को तैयार हो गए। निगम के अनुसार करीब आधा दर्जन होटल बिल देने को तैयार हो गए हैं। इनसे रिकवरी की जा रही है।

गाहन में 13 दिन, शकराला में दो हफ्ते से पानी नहीं

भट्ठाकुफर और गाहन इलाके में पिछले 13 दिन से पानी नहीं आ रहा। जोन वाइज शेड्यूल तय होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि निगम शिकायत के बावजूद पानी नहीं दे रहा।

चेतावनी दी कि यदि शनिवार को पानी नहीं दिया तो वे उग्र आंदोलन कर देंगे। उधर, पंथाघाटी वार्ड के साथ लगते शकराला में दो हफ्ते से पानी नहीं आया है। 

जलसंकट पर राहत की बारिश

mc shimla disconnected water connections of hotel on high court order

पेयजल संकट से जूझ रही राजधानी में शुक्रवार शाम बारिश की फुहारों ने राहत दी। गर्मी और पेयजल किल्लत के बीच शाम करीब चार बजे शुरू हुई बारिश ने शहर में जलसंकट कुछ कम होने उम्मीद जताई है।

बारिश के बाद परियोजनाओं में पंपिंग में हल्का इजाफा हो सकता है। उधर, सूखे से किसानों और बागवानों ने भी राहत ली है।पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे शहर के लोगों ने बारिश शुरू होते ही पानी भरने के लिए छतों के नीचे बर्तन रख दिए। वहीं, शहर में शुक्रवार को भी टैंकरों से पानी देने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed