{"_id":"dd6b283fa62bb761a2916cb8652be393","slug":"mc-server-was-down-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी का सर्वर डाउन, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी का सर्वर डाउन, लोग हो रहे परेशान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का सर्वर डाउन सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डाउन हो गया। इससे कई काम ठप रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पानी का बिल लेने लेने पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं को नगर निगम दफ्तर से निराश ही वापस लौटना पड़ा। तकनीकी खराबी के चलते एक बिल को जारी करने में पंद्रह मिनट तक लग रहे थे।
इस दौरान कई उपभोक्ता एकमुश्त पानी बिल लेने आए थे। रिज मैदान से सटे कैश काउंटर में बिल जमा करने का काम भी बहुत धीमी गति से चला। ऐसे में लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्वर डाउन होने से नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का काम भी प्रभावित हुआ। कंप्यूटर में एंट्री करने का काम धीमी गति से चला।
छूट पाने के लिए बिल जमा करवा रहे लोग
पानी का एकमुश्त बिल जमा करवाने पर नगर निगम उपभोक्ताओं को दस प्रतिशत की छूट दे रहा है। 31 मई तक छूट जारी रहेगी। इसके अलावा उपभोक्ता एक या छह माह का पानी बिल भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एकमुश्त बिल जमा करवाकर लोग छूट प्राप्त करने के लिए इन दिनों निगम दफ्तर में पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता को इस बार नगर निगम ने पानी बिल घर पर नहीं भेजे हैं। लोगों को स्वयं जल शाखा में आकर बिल लेने पड़ेंगे।
उपभोक्ता अपना अकाउंट नंबर या पुराना पानी बिल दिखाकर नया बिल जारी करवा सकते हैं। नया बिल जारी करवाने के बाद रिज मैदान से सटे कैश काउंटर में इसे जमा करवाना होगा।