फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC orderd to shift shop from RamBAZAR

रामबाजार में दुकानें खाली करने के आदेश

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
MC orderd to shift shop from RamBAZAR
नई दुकानें बनाने का काम होगा शुरू, नगर निगम आयुक्त ने बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से यहां बनेंगी 40 नई दुकानें
मेट्रोपोल पार्किंग में शिफ्ट होंगे सभी कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राजधानी के लोअर बाजार, सब्जी मंडी के बाद अब रामबाजार में नगर निगम की पुरानी दुकानों की जगह नई दुकानें बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने कारोबारियों से बैठक कर उन्हें पुरानी दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं।
इस बारे में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा, रामबाजार के कारोबारी और हिमुडा के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने बताया कि रामबाजार में निगम की करीब 40 दुकानों को तोड़कर इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बनाई जानी हैं। हिमुडा इसका काम शुरू कर रहा है। ऐसे में दुकानें खाली करनी होगी। पहले चरण में आठ दुकानें खाली करवाई जाएंगी। यह दुकानें मेट्रोपोल पार्किंग में बनी दुकानों में शिफ्ट होंगी। इस हफ्ते हिमुडा दुकानों के पिछली तरफ सिविल वर्क करेगा। अगले हफ्ते दुकानों को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में कारोबारी एक हफ्ते के भीतर अपना सामान शिफ्ट कर लें। बैठक में कारोबारी नई दुकानों के काम के लिए सामान शिफ्ट करने को लेकर सहमत दिखे लेकिन पूछा कि कितने महीने में उन्हें नई दुकानें दी जाएंगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि सब्जी मंडी और लोअर बाजार में भी कारोबारियों से दुकानें खाली करवाई गई थी। तीन महीने में नई दुकानें बनाने का वादा तो किया गया लेकिन आठ महीने तक कारोबारी सड़क पर सामान बेचने को मजबूर हुए। ऐसे में इस बार भी यदि देरी हुई तो कारोबारियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमुडा ने किया जल्द नई दुकानें देने का दावा
व्यापार मंडल ने चरणबद्ध तरीके से काम करने की मांग उठाई। बैठक में मौजूद हिमुडा के अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द से जल्द दुकानें तैयार कर कारोबारियों को सौंपी जाएगी। हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि रामबाजार में नई दुकानों का काम शुरू किया जा रहा है। पहले आठ दुकानें बनेंगी। इनके कारोबारियों को शिफ्ट करवाया जा रहा है।

कारोबारियों की सहमति से करेंगे काम : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि रामबाजार में पुरानी जर्जर दुकानों की जगह नई दुकानें बन रही हैं। कारोबारियों की सहमति से यह काम शुरू करवाया जा रहा है। हिमुडा को जल्द से जल्द इनका काम पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed