{"_id":"88229683e7759627cb038ccd0f88a1ab","slug":"mc-office-shifting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर..
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Oct 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप नगर निगम दफ्तर में कोई काम करवाने आ रहे हैं जो जरा ठहरिए। आपको इसके लिए एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। नगर निगम दफ्तर को खाली कर पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में सामान शिफ्ट करने के चलते सारा कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन
नए और पुराने दोनों ठिकानों में नगर निगम में अधिकारी और कर्मी नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रमाणपत्र जारी करने का काम भी बंद हो गया। त्योहारी सीजन के दौरान चल रही छुट्टियों के चलते काफी संख्या में अधिकारी और कर्मी अवकाश पर भी हैं।
विज्ञापन
संभावित है कि 13 अक्तूबर के बाद नगर निगम में काम पटरी पर लौटेगा। सहायक आयुक्त शाखा, जल शाखा, स्वास्थ्य शाखा, भवन एवं मार्ग शाखा, प्रोजेक्ट शाखा, लेखा शाखा और जनरल शाखा की शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
नगर निगम दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद टाउन हॉल बिल्डिंग का जीर्णोद्धार किया जाना है। पर्यटन विभाग ने एशियन डेवलेपमेंट बैंक की आर्थिक मदद से जीर्णोद्धार करना है। करीब दस करोड़ की राशि जीर्णोद्धार पर खर्च होनी है।
निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि जल्द व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी। शिफ्टिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है।