फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc office map reject

एमसी दफ्तर की जगह बना दिया व्यावसायिक परिसर का नक्शा

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mc office map reject
शहरवासियों को सुविधाएं देने के लिए सब्जी मंडी में बनना है एमसी का नया दफ्तर
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने दिए ड्राइंग बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी मैदान पर हिमुडा को नगर निगम के नए कार्यालय का नक्शा तैयार करने का जिम्मा दिया था लेकिन एक महीने की कसरत के बाद हिमुडा से दफ्तर की जगह व्यावसायिक परिसर का नक्शा भेज दिया।
इसे मेयर ने सीधे ही रिजेक्ट कर दिया है। साथ ही मंगलवार तक दोबारा इसका प्लान पेश करने को कहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सब्जी मंडी मैदान पर नगर निगम कार्यालय बनाने की योजना है ताकि शहरवासियों को एक छत के नीचे पानी, टैक्स, कूड़ा बिल, एनओसी और नक्शे संबंधी सुविधाएं मिल सके। इसे लेकर शहरी विकास मंत्री ने हिमुडा को ड्राइंग तैयार करने को कहा था लेकिन हिमुडा ने जो ड्राइंग तैयार की है, उसमें निगम का दफ्तर गायब है। ड्राइंग में सिर्फ व्यावसायिक परिसर का प्लान बताया गया है। इस पर मेयर भड़क गई और इसे रिजेक्ट कर दिया। शुक्रवार को मेयर सत्या कौंडल ने निगम आयुक्त आशीष कोहली, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज और अन्य निगम अधिकारियों के साथ खुद मौके का दौरा भी किया। स्मार्ट सिटी और हिमुडा के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। मेयर ने हिमुडा के अधिकारियों से पूछा कि आखिर नगर निगम के बताए अनुसार क्यों प्लान तैयार नहीं हो रहा है। सब्जी मंडी में करीब एक बीघा जमीन निगम की है। इस पर निगम का ही कब्जा है। बावजूद इसके हिमुडा यहां क्यों नगर निगम दफ्तर का प्लान तैयार नहीं कर पा रहा है। मेयर ने कहा कि काम में गंभीरता नहीं दिखाई तो इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरी एजेंसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन

हिमुडा ने तैयार किया था यह प्लान
हिमुडा ने कुछ दिन पहले एक निजी आर्किटेक्ट की मदद से एक ड्राइंग तैयार की थी। यह ड्राइंग एनजीटी के आदेशों को ध्यान में रखते हुए तैयार की थी। इसमें नगर निगम के वर्तमान आवासों की जगह ओल्ड लाइन पर व्यावसायिक परिसर बनाने का प्लान है। इसमें नगर निगम कार्यालय बनाने की ड्राइंग नहीं है। हिमुडा का कहना है कि उन्हें पहले जो जगह दिखाई गई थी, उसके आधार पर यह ड्राइंग तैयार की गई। अब मैदान की जगह दिखाई है। हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने कहा कि कुछ दिन पहले एक ड्राइंग तैयार कर स्मार्ट सिटी को सौंपी गई थी। इसमें अब नगर निगम ने संशोधन करने को कहा है। इसलिए ड्राइंग में बदलाव कर अब नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed