{"_id":"663a56d527989fe4590a000b","slug":"mayor-surendra-chauhan-expressed-his-displeasure-over-not-being-invited-to-the-cultural-program-at-gaiety-thea-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापौर सुरेंद्र चौहान को न्योता तक नहीं, जताई हैरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापौर सुरेंद्र चौहान को न्योता तक नहीं, जताई हैरानी
Tue, 07 May 2024 09:59 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 May 2024 09:59 PM IST
सार
गेयटी थियेटर में मंगलवार शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्योता न मिलने को लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान ने हैरानी जताई।
विज्ञापन
महापौर सुरेंद्र चौहान (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स, शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। गेयटी थियेटर में मंगलवार शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्योता न मिलने को लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि शिमला के प्रथम नागरिक होने के नाते उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया जाना चाहिए था। शिमला आने वाले बड़े मेहमानों का स्वागत अक्सर महापौर करते रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बार कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि राष्ट्रपति का शिमला में स्वागत करते हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने उन्हें इस कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया, यह समझ से परे हैं। इस बारे में महापौर ने जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य अधिकारियों से भी बात की है। इस बारे में संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा कि आखिर उन्हें इस कार्यक्रम से क्यों दरकिनार किया गया।
विज्ञापन