फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maximum case of encroachment on forest land in shimla

हाईकोर्ट में सरकार ने दाखिल की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Maximum case of encroachment on forest land in shimla
हिमाचल हाईकोर्ट

प्रदेश सरकार ने वन भूमि पर कब्जों पर हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इसके अनुसार कब्जे के सबसे ज्यादा मामले शिमला जिले में हैं। कुल्लू दूसरे स्थान पर है। रोहड़ू में ही 10 बीघा से कम वन भूमि पर कब्जे के मामलों की संख्या 1692 है। इनमें 894 को बेदखल किया गया है। 10 बीघा से अधिक के कब्जों की संख्या 418 है। 262 मामलों में 293 हेक्टेयर से अधिक भूमि को अवैध कब्जा मुक्त किया है। अधिकारियों की ओर से दायर स्टेटस रिपोर्ट रिकॉर्ड पर न होने से मामले की सुनवाई 7 मार्च के लिए टाल दी गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी तक वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बगीचे विकसित करने के कुल 13 हजार 83 मामले सामने आए। 10 बीघा से ज्यादा भूमि पर कब्जा करने के 2538 मामलों में 2526 प्राथमिकियां पुलिस थानों में दर्ज हैं। 10 बीघा से कम कब्जे की संख्या 15 फरवरी तक 10545 पाई गई। 6593 मामलों में 1340 हेक्टेयर से अधिक भूमि कब्जामुक्त करवाई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के समक्ष 4303 मामले दायर किए गए। इनमें 1446 में अंतिम आदेश पारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


10 बीघा से ज्यादा वन भूमि कब्जाने के 2522 मामले न्यायिक दंडाधिकारियों, 1811 मामले वन मंडलाधिकारियों के समक्ष दायर किए गए। इनमें 1416 मामलों में बेदखली आदेश हुए। 933 मामलों में 867 हेक्टेयर से अधिक भूमि कब्जा मुक्त करवाई गई। शिमला में 3280, कुल्लू में 2392, कांगड़ा में 1757, मंडी 1218, चंबा में 644, सिरमौर में 540 और सोलन में 120 मामले पकड़े गए। इनमें लोगों ने 10 बीघा से कम भूमि पर अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला- कृष्ण चंद सारटा ने 2014 में मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर बताया था कि लोगों ने जंगल काटकर घर, खेत और बगीचे बना लिए हैं। वन विभाग की मिलीभगत से इन्हें बिजली-पानी के कनेक्शन भी मुहैया करवाए गए हैं। कोर्ट ने पत्र पर संज्ञान लिया और वन विभाग को अवैध बगीचों को काटकर वन भूमि अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के आदेश दिए।


आदेशों की सही अनुपालना न होने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को आदेश दिए कि वह 28 फरवरी, 2017 तक वन भूमि से सभी अवैध कब्जे हटाए। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने राजस्व विभाग के अतिरिक्त तथा प्रधान मुख्य अरण्यपाल को कोर्ट के उपरोक्त आदेशों की अनुपालना बताने को कहा। इसके बाद तीनों अधिकारी खुद कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के साथ उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed