फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mataram was sung at SVM School, Vikasnagar.

Shimla News: एसवीएम स्कूल विकासनगर में गाया मातरम

Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mataram was sung at SVM School, Vikasnagar.
शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल हिमरश्मि परिसर विकासनगर में शुक्रवार को नमामि भारतम अभियान के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार शिक्षा समिति के आह्वान पर आज देशभर में नमामि भारतम के तहत राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान किया है। एशिया कुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध और मान्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केष्टा और कर्नल सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि परिसर के अध्यक्ष कुशल शर्मा, अधिकृत सदस्य दलीप ठाकुर, विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष अमिता भारद्वाज, हिमाचल शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कपूर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों, आचार्यों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article