{"_id":"6a4aaaed5bd7c66ccc0a066c","slug":"matahni-ghanotla-road-closed-for-a-year-angry-villagers-threaten-to-launch-a-protest-shimla-news-c-94-1-hmp1004-199722-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मटाहनी-घनोटला सड़क एक साल से बंद, गुस्साए ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मटाहनी-घनोटला सड़क एक साल से बंद, गुस्साए ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मटाहनी-घनोटला सड़क पर धौंखड़ी नामक जगह पर भूस्खलन से क्षतिग्रसत सड़क। संवाद।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से करीब पांच-छह किलोमीटर दूर मटाहनी-शस्त्र-बल्ली-घनोटला सड़क एक वर्ष बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। घनोटला गांव से आधा किलोमीटर पीछे धौंखड़ी क्षेत्र में हुए करीब 50 मीटर लंबे भूस्खलन के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इस दौरान लाखों रुपये की लागत से लगाया डंगा भी ढह गया, जबकि एक प्राकृतिक बावड़ी मलबे में दब गई, जो अब तक बहाल नहीं हो सकी है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही, खेतीबाड़ी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों को ट्रैक्टर खेतों तक पहुंचाने के लिए आठ से दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि एंबुलेंस और अन्य वाहन भी इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय अनदेखी के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन गिफ्ट डीड के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के नाम की जा चुकी है और राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही और इंद्राज भी पूरा किया गया है, बावजूद इसके कार्य में देरी हो रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कोट
सड़क दोनों ओर से बहाल है। बीच में जहां डंगा ढहा था, वहां जमीन संबंधी विवाद है। इसे सुलझाकर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। -संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर