फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   massive fire broke out in the colony of the hydroelectric project under construction in Chanju, one worker bur

Himachal: चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भड़की आग, कर्मचारी जिंदा जला

Sat, 15 Mar 2025 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिंदू पुत्र धर्मचंद निवासी गांव संगेड़ डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
massive fire broke out in the colony of the hydroelectric project under construction in Chanju, one worker bur
निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण अग्निकांडभीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की आवासी काॅलोनी में आग लगने से एक कर्मचारी जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिंदू पुत्र धर्मचंद निवासी गांव संगेड़, डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। यह कर्मी पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आग किन कारणों से लगी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ उसने होली मनाई। शाम को वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। रात को अचानक काॅलोनी में आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी काॅलोनी में फैल गई। काॅलोनी में रहने वाले अन्य कर्मचारी आग की चपेट में आने से पहले वहां से निकल आए, लेकिन बिंदू जब अपने कमरे से नहीं निकला तो अन्य कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन, दरवाजा अंदर से बंद था।



ये भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग: बंबर ठाकुर ने बताया था जान को खतरा, बेटा बोला- कुछ नेताओं के नाम...

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के अंदर बिंदू धुएं से दम घुटने से बेसुध हो गया था। इस बीच वह आग की चपेट में आने से झुलस गया। जब तक उसे कमरे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी जलने के कारण मौत हो चुकी थी। कॉलोनी में आग करीब रात 11:00 बजे लगी। कंपनी के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम 40 किलोमीटर दूर तीसा से मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने पानी की बौछार कर आग को तो बुझाया, लेकिन तब तक कमरे में फंसे बिंदु कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed