फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maruti suzuki raid the himalaya car rally.

पहाड़ के खतरनाक रास्तों के सफर पर निकलेंगे रफ्तार के दीवाने

Sat, 10 Oct 2015 09:17 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki raid the himalaya car rally.

रफ्तार के दीवाने हिमाचल और जेएंडके की बर्फीली और घुमावदार सड़कों के सफर पर निकले हैं। रविवार से कार और बाइक रैली में 150 टीमों में 250 प्रतिभागी पहाड़ के खतरनाक रास्तों का सफर शुरू करेंगे। शनिवार को पीटरहाफ में 17वीं मारुचि सुजुकी रेड डी हिमालया कार रैली की फ्लैग ऑफ सेरेमनी हुई। प्रतिभागी छह दिन में 2200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

विज्ञापन


जिला चंबा से होते हुए रैली जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 17 अक्तूबर को समापन श्रीनगर में होगा। यहां विजेता प्रतिभागी नवाजे जाएंगे। रैली शिमला, डलहौजी, मनाली, रंगडम, द्रास के बर्फीले रास्तों और माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान से गुजरेगी। रैली को मारुति सुजुकी के जनरल मैनेजर आदित्य अग्रवाल हरी झंडी दिखाई। 17वीं मारुति सुजुकी रेड डी हिमालया रैली में तीन कैटेगिरी बनाई गई हैं।

विज्ञापन

ये रहा रेस का पूरा रूट

maruti suzuki raid the himalaya car rally.

रेड एक्सट्रीम में 50 टीमें, रेड एडवेंचर में 40 टीमें और मोटो एक्सट्रीम में 67 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दस महिला ड्राइवर भी भाग ले रही हैं। इस वर्ष रैली में कुछ नए रूट भी शामिल किए गए हैं। प्रतियोगिता में रेड डी हिमालया रैली के 9 बार विजेता रहे हिमाचल के सुरेश राणा भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की गलती को इस बार नहीं दोहराया जाएगा। वह इस बार 10वीं बार जीत का परचम फहराएंगे।

- 11 अक्तूबर को रैली मनाली में रात्रि पड़ाव करेगी। शिमला से मनाली की यात्रा के दौरान कुफरी, ठियोग, मतियाणा, दलोग, चमोला, लुहरी, बैहना, शुआद, खनग, बंजार, औट, कुल्लू बाईपास और मनाली से होकर गुजरेगी।
- 12 अक्तूबर को रैली का रात्रि पड़ाव चंबा जिले के डलहौजी में होगा। मनाली से डलहौजी तक की यात्रा के दौरान रैली मनाली, कुल्लू, बजौरा, बाघी, पराशर झील, कटिंगी, डायना पार्क, जटींगरी, पालमपुर, शाहपुर, लाहधू, चुवाड़ी, खजियार और डलहौजी से होकर गुजरेगी।

रोहतांग से नहीं जाएंगी गाड़ियां

maruti suzuki raid the himalaya car rally.

- 13 अक्तूबर को रैली का रात्रि पड़ाव श्रीनगर में होगा। हिमाचल में सलूणी, सांघणी और प्रियूंगल से होकर जम्मू-कश्मीर में पधरी गली से भद्रवाह, किश्तवाड़, डमसुम और रंगडम से गुजरेगी।
- 14 अक्तूबर को रात्रि पड़ाव जंसकार में होगा। रैली श्रीनगर से सोनमर्ग, दरास, सनखू, पनिहार और रंगडम से गुजरेगी।
- 15 अक्तूबर को भी रात्रि पड़ाव जंसकार में होगा। रैली रंगडम से पडूम और फिर वापस रंगडम लौटेगी।
- 16 अक्तूबर को रात्रि पड़ाव श्रीनगर में होगा। रैली रंगडम से सुनखू, दरास और जोजी लॉ से गुजरेगी।
- 17 अक्तूबर को श्रीनगर में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के चलते इस साल रैली रोहतांग से होकर नहीं गुजरेगी। हिमालयन मोटर स्पोर्र्ट्स के मनजीव भल्ला ने बताया कि इस बार रूट बदलना पड़ा है। इस बार रैली अधिक चुनौती भरी होगी। मुकाबला बेहद कड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed