{"_id":"57ee06f84f1c1bcc095741e4","slug":"martyrs-families-in-himachal-are-happy-with-the-action-of-surgical-strike-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक बोले, वेलडन! ऐसे ही घुसकर मारो आतंकियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक बोले, वेलडन! ऐसे ही घुसकर मारो आतंकियों को
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले में घायल भद्रकाली निवासी हवलदार मंजीत सिंह की धर्मपत्नी अंजना देवी ने पीओके में 7 टेरर कैंप पर भारतीय सेना के सर्जिकल हमले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 38 आतंकियों को मारकर उड़ी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना को दुश्मन के सभी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
मंजीत के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन फतेह सिंह ने भारतीय सेना एवं भारत सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सेना को इस मामले में खुली छूट देनी चाहिए। उधर, सेना से सेवानिवृत्त हुए शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, नपं के पूर्व चेयरमैन कैप्टन श्रीराम, कैप्टन सुखदेव रत्न, कैप्टन धर्म सिंह, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूबेदार साधु सिंह, मंडल गगरेट के
विज्ञापन
संयोजक सुरेंद्र सिंह, सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त डीएसपी रमेश जसवाल, सूबेदार रत्न चंद, सुरजीत जरियाल, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर पूर्ण चंद, रघुवीर संगर आदि ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के खात्मे का दमखम रखती है। पूर्व सैनिक अभी भी पाकिस्तान से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
आतंकियों को उनके घर में मारना ही सही : महेंद्र
मंडी। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में घायल मंडी जिले के लडभड़ोल के बोहल गांव निवासी जसवंत के परिजन भारतीय सेना की आतंकियों पर की गई कार्रवाई से खुश हैं। भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बुधवार देर रात पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकियों को मार गिराया।
जसवंत के परिजनों ने सेना को कार्रवाई के लिए बधाई दी है। कहा कि यह उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को सेना और देश की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। जसवंत सिंह का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें चार गोलियां लगी हैं। गत दिनों उनकी सर्जरी हुई है। इसके बाद जसवंत की हालत स्थिर है।
जसवंत के बड़े भाई महेंद्र सिंह ने कहा कि सेना की कार्रवाई बिल्कुल उचित है। आतंकियों को हरगिज नहीं बख्शा जाना चाहिए। इन्हें उनके देश पाकिस्तान में ही घुसकर मारना सही है। आतंक की नर्सरी को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। महेंद्र सिंह ने कहा कि वह आतंकियों पर कार्रवाई के हक में हैं। सेना को आतंक के खिलाफ अभियान को जारी रखना चाहिए।
सेना ने पाक को दिया करारा जवाब: रमेश
अर्की (सोलन)। उड़ी आतंकी हमले में घायल अर्की के मांझू निवासी कमलकांत के पिता रमेश ने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना का सही कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। इससे अब आतंकी भारत की तरफ नजर उठाने की हिमाकत नहीं करेंगे। सेना ने देर से ही सही, लेकिन करारा जवाब दिया है।
इसके लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। मांझू पंचायत के प्रधान योगेश चौहान ने कहा कि कमलकांत आतंकी हमले में घायल हुए हैं। इससे अर्की की जनता और उनके परिवार में पाकिस्तान के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है।
कहा कि आतंक को पनाह देने तथा आतंक फैलाने वाले देश के विरुद्ध ऐसा कड़ा कदम उठाना ही होगा। उधर, अर्की स्थित भूतपूर्व सैनिक लीग के बाबूराम, मोहनलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी सैन्य कार्रवाई की सराहना की है।
सेना की कार्रवाई आतंकी संगठनों के लिए सबक
मंडी। पीओके में घुसकर आतंकी संगठनों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से पूर्व सैनिक भी गदगद हैं। उन्होंने भारतीय सेना की इस कार्रवाई को शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया है। सेवानिवृत्त बिग्रेडियर एवं कारगिल वार के हीरो खुशहाल ठाकुर ने सेना को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई से जवानों में नए जोश का संचार हुआ है। समय आ गया था कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाता। आतंक की नर्सरी को खत्म करना जरूरी है। यह कार्रवाई सभी आतंकी संगठनों और उन्हें पनाह देने वाले देशों के लिए सबक है। सेवानिवृत्त कैप्टन हेतराम ने कहा कि सेना का अभियान जारी रहना चाहिए।
शहीदों जवानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि है। कैप्टन शेर सिंह ने कहा कि आतंक को जड़ खत्म करना ही होगा। इसके लिए इस तरह के ऑपरेशन जारी रखने होंगे। सफल सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को बधाई। कैप्टन भीम सिंह ने कहा कि यह समय की मांग थी। सैनिकों की शहादत को यह सबसे बड़ा सम्मान है। कार्रवाई के लिए सेना बधाई की पात्र है।
भारतीय सेना का करारा जवाब: जसवंत
पालमपुर (कांगड़ा)। उड़ी में हुए आतंकी हमले में घायल हुए धीरा के डंई गांव के जवान विनय कुमार के पिता रिटायर्ड कैप्टन जसवंत सिंह ने कहा कि पीओके में घुसकर आतंकियों पर कार्रवाई करना सराहनीय है। भारतीय सेना का यह करारा जवाब है। पाकिस्तान की ओर से आने वाले ऐसे आतंकियों पर कार्रवाई अब जरूरी हो गई है। इससे बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना का भी मनोबल बढ़ेगा।