फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr soldier Akshay kumar' dead body will reach his native village on Sunday, his family is waiting with tea

हिमाचल: रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगी बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह, नम आंखों से परिजन कर रहे इंतजार

Sat, 07 Dec 2024 01:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो,धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 01:35 PM IST
सार

धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार(29) का ड्यूटी के दौरान हृदयघात से निधन हो गया। बलिदानी जवान अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।

विज्ञापन
Martyr soldier Akshay kumar' dead body will reach his native village on Sunday, his family is waiting with tea
बलिदानी अक्षय कुमार के घर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना वालों का लगा तांता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार(29) का ड्यूटी के दौरान हृदयघात से निधन हो गया। बलिदानी जवान अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को बागनी में  बलिदानी सैनिक के घर पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से लोग घर पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान एसडीएम संजीव भोट ने भी बलिदानी के परिवार को ढाढ़स बंधाया। अक्षय के बड़े भाई लकी कपूर ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम हो गया है। रविवार शाम तक पार्थिव शव आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले ही 7 अक्तूबर को अक्षय की शादी हुई थी।

विज्ञापन

अक्षय कुमार बचपन से काफी होनहार थे
बलिदानी अक्षय कुमार पुत्र संसार चंद भारतीय सेना की 19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वह 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहादत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अक्षय कुमार को सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सेना के अस्पताल में बलिदानी का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद अरुणाचल से पार्थिव देह को दिल्ली तक एयरलिफ्ट किया गया। उसके बाद दिल्ली से पार्थिव देह को धर्मशाला लाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि अक्षय कुमार बचपन से काफी होनहार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले हुई थी शादी
बलिदानी अक्षय कुमार का परिवार गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। पिता संसार चंद भेड़ पालक हैं, जबकि माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई की शादी हो चुकी है और वह वर्तमान में चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। बड़ी बहन की भी शादी हो चुकी है। अक्षय कुमार की शादी दो माह पूर्व 7 अक्तूबर को रिया कपूर के साथ हुई थी। अभी तक हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी कि अब सैनिक पति के बलिदान की खबर आ गई। अक्षय कुमार शादी के बाद 30 नवंबर को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के हफ्ते बाद ही वह बलिदान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed