फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Martyr's Day: Martyr's Memorial inaugurated at Nalagarh Heritage Park

शहीदी दिवस: नालागढ़ हेरिटेज पार्क में शहीद स्मारक का लोकार्पण

Wed, 23 Mar 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। इस अवसर पर नालागढ़ उपमंडल के आठ शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उन वीर सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। 

विज्ञापन
Martyr's Day: Martyr's Memorial inaugurated at Nalagarh Heritage Park
नालागढ़ हेरिटेज पार्क में शहीद स्मारक का लोकार्पण । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हेरिटेज पार्क और जन सहयोग से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया। नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। इस अवसर पर नालागढ़ उपमंडल के आठ शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उन वीर सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत ने जन-जन के मन में क्रांति और साहस की अलख जगाई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद रामसरण, 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद प्रदीप सिंह, 2002 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त शहीद जसविंद्र सिंह, 2003 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त शहीद सुरेंद्र सिंह, शहीद रामरत्न, वर्ष 2019 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद शिव सिंह और शहीद गुरमेल सिंह एवं वर्ष 1976 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त शहीद रघुबीर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने हेरिटेज पार्क के निर्माण में योगदान के लिए एलिन अप्लाइंसेज के संयंत्र प्रमुख जेएस कांग और टोरेंट फार्मा बद्दी के संयंत्र प्रमुख सोमेन मेहती को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, सीईओ डॉ. ऋचा वर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसपी मोहित चावला उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed