फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Manish Thakur funeral update, mother is unconscious, family members crying

Martyr Manish Thakur: पंचतत्व में विलीन हुए लांस नायक मनीष ठाकुर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Wed, 04 Jun 2025 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी बलिदानी लांस नायक मनीष ठाकुर की पार्थिव देह बुधवार दोपहर पैतृक गांव पहुंची। जहां सैन्य व पुलिस सम्मान के साथ लॉस नायक मनीष ठाकुर को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
Martyr Manish Thakur funeral update, mother is unconscious, family members crying
बलिदानी मनीष ठाकुर की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव में साल के जंगल बुधवार को भारत माता की जय व मनीष ठाकुर अमर रहे के जयघोष से गूंज उठे। जैसे ही दोपहर करीब एक बजे बलिदानी की तिरंगे से लिपटी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची, इस दौरान हर आंख नम थी लेकिन हर कोई उनके बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा था।

विज्ञापन


डोगरा रेजीमेंट में तैनात बड़ाबन निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर रविवार को उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन की चपेट में आने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। रविवार के बाद से ही परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण उनका इंतजार कर रहे थे। मनीष ठाकुर के लिए गांव से करीब 6 किलोमीटर पहले शंभूवाला में सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए उन्हें घर तक लेकर आए। अपने जिगर के टुकड़े की एक झलक पाने के लिए परिवार का हर सदस्य उमड़ पड़ा। माता किरन बाला, पिता जोगिंद्र सिंह सहित पत्नी तनु उनके पार्थिव देह से लिपट कर रोते रहे। घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में उमडा जन सैलाब इस दौरान मनीष ठाकुर अमर रहे के जयघोष लगाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर सभी रीति रिवाज पूरा होने के बाद लांस नायक मनीष ठाकुर की अंतिम यात्रा निकली। घर में लाल कपड़ों व चूड़ा पहने मनीष की दुल्हन तनु उन्हें घर से जाते हुए आंखों में आंसू लेकर एक टक निहारती रही। सेल्यूट करते हुए मनीष ठाकुर अमर रहे का जयघोष लगाया और जोर-जोर से रोती रही। इस दौरान तिरंगा यात्रा के साथ उन्हें सम्मान के साथ कटासन मंदिर के साथ जलमूसा नदी में स्थित स्वर्गधाम तक पहुंचाया गया। यहां सैन्य व पुलिस सम्मान के साथ लांस नायक मनीष ठाकुर को अंतिम विदाई दी गई। पुलिस व सेना की टुकड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन

पिता जोगिंद्र सिंह व भाई धीरज ठाकुर ने अमर बलिदानी लॉस नायक मनीष को मुखाग्रि देकर सेल्यूट के साथ नम आंखों से विदाई दी। स्वर्गधाम में सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, सैन्य अधिकारियों, एडीएम एलआर वर्मा, एसपी एनएस नेगी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन सहित अन्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed