{"_id":"5ba5123b867a557eb6031e80","slug":"martyr-capt-saurabh-kalia-s-father-dr-nk-kalia-statement-over-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता से नहीं सबक सिखाने से सुधरेगा पाक : डॉ. एनके कालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता से नहीं सबक सिखाने से सुधरेगा पाक : डॉ. एनके कालिया
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बीएसएफ जवान की पाकिस्तान सेना की ओर से की गई निर्मम हत्या के बाद शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के परिजनों का दर्द एक बार फिर से छलका है। कैप्टन कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया ने कहा, एक तरफ वार्ता की पेशकश तो दूसरी तरफ सरहद पर बीएसएफ जवान की निर्मम हत्या।
विज्ञापन
ऐसे मुल्क के साथ वार्ता का कोई मतलब नहीं है। उसे तो सबक सिखाने की जरूरत है। डॉ. एनके कालिया ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों से भारत के साथ धोखा ही किया है। यह मुल्क भारत का कभी न मित्र था, न है और न रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति कनफ्यूज करने वाली है। इससे कभी-कभी कुछ समझ नहीं आता है। न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता का प्रस्ताव स्वीकारना भी भारत की भूल थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की काली करतूत का उसे अहसास करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
वहीं, शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने कहा कि लगता है पाकिस्तान कोई चाल चल रहा है। एक तरफ वह कत्ल करता है और दूसरी तरफ बात करने को कहता है। लेकिन, वार्ता से कोई हल निकलता है, तो वार्ता करने में कोई हर्ज नहीं है।