{"_id":"6a7b34effc1dcf80740d222e","slug":"market-access-for-self-help-group-products-gift-boxes-launched-shimla-news-c-19-sml1002-768466-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार, गिफ्ट बॉक्स लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला बाजार, गिफ्ट बॉक्स लॉन्च
विज्ञापन
सचिवालय में पंचायती राज विभाग के सचिव ने किया शुभारंभ, प्रदेश के सभी स्टोरों पर होंगे उपलब्ध
599 से 999 रुपये तक रखी है बॉक्स की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला स्थित प्रदेश सचिवालय में मंगलवार को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं की ओर से तैयार किए हिमईरा राखी गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किए गए।
प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार की हस्तनिर्मित राखियां, रोली-मोली, परफ्यूम, नारियल लड्डू, क्रीम, मफलर, कीवी जैम और चेरी प्रिजर्व सहित अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल किए हैं। इन गिफ्ट बॉक्स की कीमत 599 से 999 रुपये तक रखी गई है।
प्रीमियम हिमईरा राखी गिफ्ट बॉक्स का शुभारंभ शाम चार बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव सी. पॉलीरासू ने किया। कार्यक्रम में गिफ्ट बॉक्स का शुभारंभ करने के साथ अधिकारियों ने संबोधित किया और मीडिया प्रतिनिधियों को राखी गिफ्ट बॉक्स वितरित किए।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर को ध्यान में रखते हुए इन गिफ्ट बॉक्स में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित राखियों, रोली-मोली और अन्य स्थानीय उत्पादों को शामिल किया है। उपभोक्ताओं की विभिन्न आवश्यकताओं और बजट को ध्यान में रखते हुए सिल्वर और गोल्ड श्रेणी में पांच प्रकार के गिफ्ट बॉक्स तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 500 से 1,000 रुपये के बीच रखी है। हिमईरा राखी गिफ्ट बॉक्स और हस्तनिर्मित राखियां प्रदेश के हिमईरा प्रीमियम स्टोरों के साथ हिमईरा की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगी। इससे उपभोक्ताओं को इन उत्पादों की खरीद के लिए सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे। बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से एसएचजी उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा, एचपीएसआरएलएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।