फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many people killed in road accident in mandi shimla

आधार अपडेट कराने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, दंपती समेत छह की मौत

Thu, 02 May 2019 05:41 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 May 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
many people killed in road accident in mandi shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के  जिला मंडी के पधर-डायनापार्क-बल्ह टिक्कर मार्ग पर जोगणी माता मंदिर के पास ओवरलोड महिंद्रा मैक्स जीप 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक दंपती समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों में से तीन को गंभीर हालत में मंडी रेफर किया गया है। पधर के वारला बल्ह और सुसंग सतनोग गांवों के 10 लोग आधार अपडेट कराने लदरूही (चौंतड़ा) जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों में एक बच्ची समेत चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि वाहन किराये पर किया हुआ था। जैसे ही जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी चालक ने छलांग लगा दी। पुलिस की पूछताछ में चालक ने हादसे का कारण स्टीयरिंग लॉक होना बताया है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसे तथ्य सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे जबकि गाड़ी 8 सवारियों के लिए है। जोगणी माता मंदिर के समीप ठंडा मगरू में मोड़ काटते समय जीप खाई में जा गिरी। ग्रामीणों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पधर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही से प्रतीत हो रहा है। प्रशासन ने घायलों को पांच-पांच हजार और मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी गई जान

many people killed in road accident in mandi shimla

मृतकों में शिवानी (14) पुत्री खेम सिंह निवासी सुराहण, (शिवानी नाना के पास सुसंग में रहती थी), लज्जी देवी (45) पत्नी रूप लाल, रूप लाल (48) पुत्र शुंकु राम निवासी वारला बल्ह, फीथू राम (60) पुत्र घेसू राम निवासी सुसंग सतनोग, जेठी देवी (45) पत्नी राजेश कुमार निवासी सुसंग सतनोग की मौके पर ही मौत हो गई। सुन्नी देवी (55) पत्नी मोहन सिंह ने मंडी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। 

यह हुए घायल
घायलों में वाहन चालक पवन कुमार (30) पुत्र संत राम निवासी कलौण, खुशहाल (12), अनीता (16), उर्मिला (17) तीनों पुत्र-पुत्री खेम सिंह निवासी सुराहण पधर, मोहन सिंह (60) पुत्र दिलू निवासी सुसंग सतनोग शामिल हैं। पधर अस्पताल से उर्मिला, खुशहाल और अनीता को मंडी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed