फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Many historical works were done in this monsoon session in the Coronavirus period: Parmar

कोरोना काल में हुए इस मानसून सत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए: परमार

Fri, 18 Sep 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Many historical works were done in this monsoon session in the Coronavirus period: Parmar
विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर स्पीकर विपिन सिंह परमार ने सत्ता पक्ष, विपक्ष, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया का सफल संचालन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में हुए इस मानसून सत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उनका भरसक प्रयास रहा कि सत्र की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में चले। इसके लिए मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सहयोग का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं तो शायद किसी को यह अंदाजा नहीं था कि कोरोना के चलते दस दिवसीय सत्र का आयोजन हो पाएगा या नहीं। सत्र का आयोजन वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए सजग तथा पूरी तरह से समर्पित थे। इनके प्रयासों तथा सरकार के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नों के माध्यम से चर्चा हुई और सुझाव दिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री और मुख्य सचेतक का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने सदन में दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा। उन्होंने अपने सहयोगी माननीय उपाध्यक्ष, विधानसभा और सभापति तालिका के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने सदन के समस्त सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सदन की समय सीमाओं और नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने विषयों को सदन में उठाया। परमार ने विधान सभा सचिव और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed