फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Many girls Deprived of army recruitment in Himachal, know the reason

हिमाचल में सेना भर्ती से बाहर हो गई कईं युवतियां, जानें वजह

Wed, 07 Oct 2020 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Many girls Deprived of army recruitment in Himachal, know the reason
भारतीय सेना - फोटो : indian army website

सेना भर्ती में हिस्सा लेने से प्रदेश की कई बेटियां वंचित हो गई हैं। अंबाला में होने वाली भर्ती के लिए सेना ने मेरिट के आधार पर कट लिस्ट जारी की है। इसमें 10वीं कक्षा में 85 फीसदी अंक हासिल करने वाली युवतियों को भर्ती के लिए बुलाया जा रहा है। इनके एडमिट जारी डाउनलोड कर दिए गए हैं। जिनके 85 फीसदी से कम अंक हैं। उनके एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। हिमाचल से सैकड़ों युवतियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। युवतियों ने इसके लिए तैयारी भी है।

विज्ञापन


अब 85 फीसदी की शर्त से ये सेना भर्ती में हिस्सा लेने से वंचित रह गई हैं। सेना में भर्ती को लेकर आवेदनकर्ता ऐश्वर्या, रवीना, नीलम, हेमलता, भावना, गीतांजलि, कुसुम और पूनम का कहना है कि कि अगस्त महीने सेना के लिए आवेदन मांगे गए थे। 100 रुपये फीस चुकाकर आवेदन किया था। कई के पास सेना में जाने का अंतिम मौका है। अब जब एडमिट कार्ड निकालने का समय आया तो केवल उन्हीं के कार्ड डाउनलोड हो रहे हैं, जिनके दसवीं में 85 फीसदी अंक हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सेना के अधिकारियों से इस शर्त को हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed