{"_id":"649c2bb24bf2b74d7b0144a3","slug":"manohar-lal-murder-case-chamba-court-order-reserved-bail-of-accused-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर हत्याकांड: जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, 13 दिन बाद सलूणी से धारा 144 हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर हत्याकांड: जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, 13 दिन बाद सलूणी से धारा 144 हटाई
Wed, 28 Jun 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:17 PM IST
सार
मनोहर हत्याकांड में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी 18 साल से कम आयु के हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोहर हत्याकांड में किशोर न्याय बोर्ड चंबा/तीसा ने तीन नाबालिग आरोपियों की जमानत के फैसले को 1 जुलाई तक सुरक्षित रखा है। इस मामले में तीनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड चंबा/तीसा में पेश किया गया। पुलिस ने बोर्ड के समक्ष आरोपियों को जमानत न देने की अपील की। इसके बाद बोर्ड ने जमानत का फैसला 1 जुलाई तक सुरक्षित रखा।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी 18 साल से कम आयु के हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव का कहना है कि पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड चंबा/तीसा के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड चंबा/तीसा ने एक जुलाई तक फैसला सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
13 दिन बाद धारा 144 हटाई
मनोहर हत्याकांड के बाद सलूणी उपमंडल में लगाई धारा 144 को 13 दिन बाद हटा दिया है। उपायुक्त चंबा द्वारा बकायदा अधिसूचना जारी कर दी गई है। धारा 144 के हटने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि सलूणी उपमंडल के भांदल पंचायत के युवक मनोहर के परिजनों ने 6 जून को पुलिस थाना किहार में उसके लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में अभियान छेड़ा। 9 जून को युवक का क्षत-विक्षत शव बोरियों में पैक कर नाले में मिला। इस निर्मम हत्या से लोगों आक्रोशित हो गए। लोगों ने जगह-जगह रैलियां निकाल कर गुस्सा जताया। 15 जून को सलूणी में आक्रोशित भीड़ ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने की मांग की थी।
साथ ही संघणी और धार में आरोपियों के मकानों को जला दिया था। क्षेत्र में हालात बिगड़ता देख जिलाधीश ने धारा 144 लगा दी थी। अब हालात पटरी पर लौटने के पर उपायुक्त ने धारा 144 को क्षेत्र से हटा दिया है। क्षेत्र में अभी भी पांच बटालियनें तैनात हैं। स्थिति को देखते हुए धीरे-धीरे पुलिस जवानों को हटाया जाएगा।