{"_id":"6635107a5e3c6642f00c7ffe","slug":"manjeet-singh-thakur-returned-to-congress-from-rohru-and-dhairya-sushant-returned-to-bjp-from-fatehpur-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: रोहड़ू से मनजीत की कांग्रेस, फतेहपुर से धैर्य की भाजपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: रोहड़ू से मनजीत की कांग्रेस, फतेहपुर से धैर्य की भाजपा में वापसी
Fri, 03 May 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 03 May 2024 10:01 PM IST
सार
शुक्रवार को रोहड़ू से मनजीत सिंह ठाकुर की कांग्रेस और फतेहपुर से धैर्य सुशांत की भाजपा में वापसी हुई है। धैर्य कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत के पुत्र हैं।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को रोहड़ू से मनजीत सिंह ठाकुर की कांग्रेस और फतेहपुर से धैर्य सुशांत की भाजपा में वापसी हुई। वर्ष 2019 में मनजीत सिंह ठाकुर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। धैर्य कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत के पुत्र हैं। डॉ. सुशांत भी लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के नगरोटा में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में धैर्य को पार्टी में शामिल कराया गया। धैर्य के पिता डॉ. राजन सुशांत 2009 में कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा सांसद थे। इसके बाद इन्होंने आम आदमी पार्टी को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार कांगड़ा संसदीय सीट व 2022 में फतेहपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बीते एक साल से राजन सुशांत राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि डॉ. राजन की भी जल्द ही घर वापसी होगी। उधर, भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में ओकओवर शिमला में कांग्रेस में वापसी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजीत की घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वर्ष 2019 में मनजीत भाजपा में शामिल हो गए थे। मनजीत ने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन