{"_id":"62fb3b369c721b173452c6da","slug":"manimahesh-yatra-devotee-from-punjab-died-in-gaurikund-due-to-deteriorating-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड के पास पंजाब के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड के पास पंजाब के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
Tue, 16 Aug 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:50 PM IST
सार
मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के गुरदासपुर के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से गौरीकुंड में मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (54)। पुत्र बलदेव राज निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार अश्वनी गुरदासपुर में सब्जी का कारोबार करता था। बीते दिनों वह अपने बेटे शुभम के साथ घर से मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
लेकिन रविवार को जैसे ही वह गौरीकुंड के समीप पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने अश्वनी कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को शव सौंप दिया। एसडीएम भरमौर असीम सूद का कहना है कि गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन