फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manikaran Patwar circle Patwari suspended by kullu administration

Kullu News: आपदा में नुकसान के आकलन में अनियमितता पर पटवारी निलंबित

Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

पटवारी की रिपोर्ट में कुछ मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बताए गए थे, जबकि मौके पर मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं थे।

विज्ञापन
Manikaran Patwar circle Patwari suspended by kullu administration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपदा के बाद नुकसान के आकलन और मुआवजे में अनियमितता बरतने के मामले में मणिकर्ण पटवार सर्कल के पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों उपायुक्त आशुतोष गर्ग मणिकर्ण घाटी के दौरे पर गए थे। इस दौरान लोगों ने मुआवजे में अनियमितताएं बरतने की शिकायत की थी। इसके बाद छानबीन में पाया गया कि पटवारी की रिपोर्ट में कुछ मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बताए गए थे, जबकि मौके पर मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं थे।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुआवजा रिहायश वाले मकानों को मिलना था, लेकिन रिपोर्ट में कुछ बिना रिहायश वालों को भी रिहायश में शामिल करने की बात सामने आई। निजी भूमि पर बने घरों का ही मुआवजा मिलना था। कुछ सरकारी भूमि पर बने मकानों का मुआवजा दिलाने का अंदेशा भी प्रशासन को लगा। सभी तथ्यों को जांचने के बाद अब विभाग की ओर से मणिकर्ण पटवार सर्कल के पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इस तरह की अनियमितताएं अन्य क्षेत्रों में होने की आशंका को देखते हुए अब एडीएम ने सैंज व बंजार का भी दौरा किया है। अनियमितताएं पाई गईं तो अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि मुआवजे को लेकर बरती गई अनियमितताओं के लिए मणिकर्ण पटवार सर्कल के पटवारी को निलंबित किया गया है। जांच का जिम्मा तहसीलदार रिकवरी को सौंपा गया है। रिपोर्ट आने के बाद निलंबन को लेकर आगामी कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed