फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mani Mahesh Yatra: Royal bath of Radhastami in Dal Lake from 11:13 pm tomorrow night

मणिमहेश यात्रा: डलझील में राधाष्टमी का शाही स्नान कल रात 11:13 बजे से

Mon, 09 Sep 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

राधाष्टमी स्नान के दौरान पवित्र मणिमहेश में पूरी रात जागरण होगा। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु लौटाना शुरू करते हैं। राधाष्टमी स्नान के बाद पवित्र मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
Mani Mahesh Yatra: Royal bath of Radhastami in Dal Lake from 11:13 pm tomorrow night
पवित्र मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाष्टमी का शाही स्नान 10 सितंबर रात 11 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। शाही स्नान बुधवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में डलझील में आस्था की डुबकी लगाएंगे। राधाष्टमी स्नान के दौरान पवित्र मणिमहेश में पूरी रात जागरण होगा। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु लौटाना शुरू करते हैं। राधाष्टमी स्नान के बाद पवित्र मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा।

विज्ञापन


इस बार 26 अगस्त से जन्माष्टमी स्नान शुरू होने के बाद मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर पर शुभारंभ हुआ था। प्रदेश भर में सबसे लंबी अवधि तक चलने वाली यात्रा के दौरान जन्माष्टमी स्नान में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। इस बार जन्माष्टमी स्नान में पहले की अपेक्षा करीब डेढ़ लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। यहां तक कि प्रशासन भी इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देख अब राधाष्टमी स्नान को लेकर बेहतर व्यवस्था करने में जुटा है। 
विज्ञापन


प्रशासनिक तैयारी पूरी
 मणिमहेश यात्रा में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ से भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि राधाष्टमी के स्नान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु मौसम को ध्यान में रखकर आवाजाही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed